फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur govt directs officials to verify papers of arms license holders, dealers, News in Hindi

Manipur: मणिपुर सरकार का निर्देश- हथियार लाइसेंसधारकों और डीलरों के जांचे जाए कागजात, आदेश न मानने पर होगी सजा

Sat, 19 Apr 2025 07:03 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 19 Apr 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
Manipur govt directs officials to verify papers of arms license holders, dealers, News in Hindi
अजय कुमार भल्ला, मणिपुर के राज्यपाल - फोटो : ANI
मणिपुर सरकार ने राज्य के सभी जिलों में हथियार लाइसेंस रखने वालों और हथियार डीलरों के कागज़ों की जांच करने का निर्देश दिया है। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी। गृह विभाग के आयुक्त ने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों (उपायुक्तों) से कहा है कि वे अपने-अपने जिलों में हथियार लाइसेंसधारकों और डीलरों के दस्तावेजों की जांच करें। अधिकारी ने बताया कि इस आदेश का पालन नहीं करने पर लाइसेंस रद्द किया जा सकता है और संबंधित व्यक्ति को सजा भी हो सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Congress: खरगे बोले- सोनिया-राहुल पर चार्जशीट और नेशनल हेराल्ड की संपत्ति जब्त करना बदले की भावना की कार्रवाई
विज्ञापन


कांगपोकपी जिले के लिए विशेष निर्देश जारी
इसी बीच, मणिपुर पुलिस ने कांगपोकपी जिले के लिए अलग आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इस जिले के सभी हथियार लाइसेंसधारक और डीलर 25 अप्रैल तक अपने हथियार लाइसेंस की खुद से सत्यापित प्रति और एक निर्धारित फॉर्म भरकर अपने नजदीकी पुलिस थाने में जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों में जानकारी देना जरूरी
स्थानीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने गांवों में लाइसेंसधारकों को इस प्रक्रिया की जानकारी दें और यह सुनिश्चित करें कि सभी लोग समय पर दस्तावेज जमा करें।


सरकार की सख्ती का क्या है कारण?
हाल के दिनों में मणिपुर में हिंसा और हथियारों के दुरुपयोग की घटनाओं के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। सरकार का मकसद है कि सभी हथियार कानूनी रूप से लाइसेंस प्राप्त हों और कोई भी अवैध हथियार का उपयोग न कर सके।

यह भी पढ़ें - Odisha Politics: नौवीं बार BJD चीफ बने 78 वर्षीय नवीन पटनायक की हुंकार; भाजपा के 'झूठ' की पोल खोलने का आह्वान

सभी लाइसेंसधारकों से अधिकारियों की अपील
सरकार ने सभी लाइसेंसधारकों से अपील की है कि वे समय पर अपने दस्तावेज जमा करें और जांच प्रक्रिया में सहयोग करें, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed