फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Don't underestimate BJD's organisational strength', says Naveen Patnaik after re-elected as BJD president

Odisha Politics: नौवीं बार BJD चीफ बने 78 वर्षीय नवीन पटनायक की हुंकार; भाजपा के 'झूठ' की पोल खोलने का आह्वान

Sat, 19 Apr 2025 05:30 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 19 Apr 2025 05:30 PM IST
सार

BJD President: ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक एक बार फिर और कुल नौंवी बार बीजद के अध्यक्ष चुने गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि- पार्टी के संगठनात्मक ताकत को कम मत आंकिए। उन्होंने पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं से भाजपा के झूठ की पोलने का आह्वान भी किया।

विज्ञापन
'Don't underestimate BJD's organisational strength', says Naveen Patnaik after re-elected as BJD president
नवीन पटनायक, अध्यक्ष, बीजेडी - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक शनिवार को लगातार नौवीं बार बीजद के अध्यक्ष चुने गए। इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार पटनायक को भुवनेश्वर में पार्टी मुख्यालय शंख भवन में आयोजित पार्टी की राज्य परिषद की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से चुना गया। अध्यक्ष पद पर चुने के बाद अपने पहले भाषण में नवीन पटनायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'बीजेडी की संगठनात्मक ताकत को कोई कम न आंके। हमारे कार्यकर्ताओं का जोश और समर्पण ही हमारी असली ताकत है। हम सत्ता में रहें या नहीं, हमारा लक्ष्य हमेशा लोगों की सेवा रहेगा।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Congress: खरगे बोले- सोनिया-राहुल पर चार्जशीट और नेशनल हेराल्ड की संपत्ति जब्त करना बदले की भावना की कार्रवाई
विज्ञापन


2000-2024 ओडिशा का स्वर्णिम युग- पटनायक
इस दौरान नवीन पटनायक ने 2000 से 2024 तक के समय को ओडिशा के विकास का स्वर्णिम युग बताया और कहा कि बीजेडी की विचारधारा उनके पिता बीजू पटनायक की सोच से प्रेरित है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर सीधा निशाना और कहा 'बीजेपी ने झूठे वादों के आधार पर सत्ता हासिल की है। हम विधानसभा चुनाव बहुत कम अंतर से हारे, जबकि हमारे पास ज्यादा वोट थे। इसका कारण था कि हम झूठे नैरेटिव का जवाब सही से नहीं दे पाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बीजेडी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहें और तकनीक का इस्तेमाल करते हुए सच्चाई को जनता तक पहुंचाएं। 'तकनीक के बिना अब लोगों तक पहुंचना मुश्किल है। हमें सोशल मीडिया पर मजबूती से अपनी बात रखनी होगी।'

सबको साथ लेकर चलने का संदेश
नवीन पटनायक ने कहा कि नई टीम बनाई जाएगी जिसमें समाज के हर वर्ग- महिलाएं, किसान, युवा, श्रमिक, आदिवासी - को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीजेडी किसी भी हाल में ओडिशा के हितों से समझौता नहीं करेगी, चाहे केंद्र सरकार हो या कोई और। 'ओडिशा का गौरव और यहाँ के लोगों के अधिकार हमारे लिए सर्वोपरि हैं। हम हर गांव और हर शहर तक अपनी सेवा का संदेश पहुंचाएंगे।'

यह भी पढ़ें - Khabaron Ke Khiladi: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वक्फ संशोधन कानून, क्या बैकफुट पर है सरकार? विश्लेषकों से जानें


पार्टी नेताओं की प्रतिक्रिया
वहीं बीजेडी नेता अमर पटनायक ने कहा, हमारे पार्टी अध्यक्ष ने साफ किया कि राजनीति उनके लिए सत्ता नहीं, सेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि पार्टी अब और मजबूत होगी और ओडिशा की जनता के लिए निरंतर काम करती रहेगी।' वहीं बीजेडी नेता संत्रुप्त मिश्रा ने कहा- 'राज्यभर में खुशी का माहौल है। नवीन पटनायक ही वो नेता हैं जो सबको साथ लेकर चलते हैं। पार्टी की ताकत सरकार में होने से नहीं, जनता के समर्थन से आती है – और हमारे अध्यक्ष उसी जनता की आवाज हैं।'

चुनाव परिणाम और बीजेडी की स्थिति
2024 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने ओडिशा की 147 सीटों में से 78 पर जीत हासिल की थी। वहीं लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 21 में से 20 सीटें जीतीं। बीजेडी को ज्यादा वोट मिलने के बावजूद वह ज्यादा सीटें नहीं जीत सकी।

बीजद अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया  
बीजेडी के संगठनात्मक चुनाव अधिकारी पीके देव ने बताया कि नवीन पटनायक इस पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे और उन्हें सर्वसम्मति से चुना गया। पार्टी की राज्य परिषद में कुल 355 सदस्य हैं, जिनमें से 80 को राज्य कार्यकारिणी में चुना गया। पटनायक को अध्यक्ष घोषित करते ही जिला स्तरीय नेताओं ने उन्हें बधाई दी, फूलों की माला पहनाई, भगवान जगन्नाथ का अंगवस्त्र और महाप्रसाद भेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed