फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur governor najma heptulla invites bjp candidate biren singh to form government

मणिपुर में भी बनेगी बीजेपी सरकार, बीजेपी को सरकार बनाने का आमंत्रण

Tue, 14 Mar 2017 07:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Tue, 14 Mar 2017 07:24 AM IST
विज्ञापन
manipur governor najma heptulla invites bjp candidate biren singh to form government
मणिपुर में बीजेपी की सरकार बनना तय लग रहा है। राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने सरकार गठन के लिए नोंगथोमबम बिरेन सिंह को आमंत्रित किया है। केंद्रीय मंत्री और मणिपुर के लिए पर्यवेक्षक तय किए गए प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात की जानकारी दी। 
विज्ञापन


राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला से मुलाकात करने के लिए बिरेन सिंह के साथ प्रकाश जावड़ेकर और पीयूष गोयल भी गए थे। जावड़ेकर के साथ गोयल को भी बीजेपी ने मणिपुर का प्रभारी नियुक्त किया था। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के विधायक और पार्टी का समर्थन करने वाले अन्य पार्टियों के विधायक भी मौजूद थे।
विज्ञापन


राज्यपाल से मुलाकात में बिरेन सिंह ने सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया। राजभवन से बाहर लौटने के बाद प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'हमारी सरकार बनेगी। बिरेन जी ने अपना दावा पेश किया है और राज्यपाल से सरकार बनाने का आमंत्रण पत्र मिल गया है।' सोमवार को इंफाल में विधायक दल की बैठक में बिरेन सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

भाजपा ने किया 32 विधायकों के समर्थन का दावा

manipur governor najma heptulla invites bjp candidate biren singh to form government
मणिपुर में भाजपा के अगली सरकार बनाने की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और एलजेपी ने आधिकारिक तौर पर अपना समर्थन भाजपा को दिया है। रविवार को भाजपा महासचिव राम माधव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला से मुलाकात कर 32 विधायकों के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

इससे पहले, राम माधव ने कहा कि ‘हम भाजपा सरकार के गठन के लिए एनपीपी और लोक जनशक्ति पार्टी के साथ एक समझ विकसित करने में सफल रहे हैं।’ एनपीपी और एलजेपी दोनों ही केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए की सहयोगी हैं। मणिपुर में एनपीपी ने चार और एलजेपी ने एक सीट जीती है।  एनपीएफ के चार विधायक हैं। इस बीच, एनपीपी के कोनराड संगमा ने कहा कि यह जनादेश मणिपुर में बदलाव के लिए है।

मणिपुर सत्ता का गणित -

कुल सीटें - 60
कांग्रेस - 28
भाजपा - 21
एनपीपी -04
एनपीएफ-04
एलजेपी - 01
टीएमसी - 01
निर्दलीय - 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed