फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Governor and Eastern Army Chief pay tribute to martyrs

Manipur: मणिपुर के राज्यपाल ने दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि, सेना ने हमले में इस्तेमाल वाहन किया जब्त

Sun, 21 Sep 2025 02:56 PM IST
एन अर्जुन अमर उजाला, ब्यूरो, इंफाल/बिष्णुपुर/चुराचांदपुर
अमर उजाला, ब्यूरो, इंफाल/बिष्णुपुर/चुराचांदपुर Published by: एन अर्जुन Updated Sun, 21 Sep 2025 02:56 PM IST
विज्ञापन
Manipur Governor and Eastern Army Chief pay tribute to martyrs
मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला - फोटो : अमर उजाला

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला, पूर्वी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी और स्पीयर कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत एस पेंढारकर ने शनिवार को बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सभी गणमान्य अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया और उनके बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया। इस बीच, शनिवार को मणिपुर में सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह एक मारुति वैन जब्त की, जिसे शुक्रवार शाम असम राइफल्स के काफिले पर हुए घातक हमले में इस्तेमाल किए जाने का संदेह है। इस बीच, मणिपुर सरकार ने असम राइफल्स पर हमले की निंदा की, शहीद जवानों के परिजनों को मुआवज़ा देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मणिपुर में एक हमले में असम राइफल्स के वीर शहीद नायब सूबेदार श्याम गुरूंग और राइफलमैन रंजीत सिंह कश्यप बलिदान हो गए थे। सेना अधिकारियों ने कहा कि नायब सूबेदार श्याम गुरूंग और राइफलमैन रंजीत सिंह कश्यप ने मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका शौर्य और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। शहीदों की वीरगाथा और उनके अदम्य साहस को याद करते हुए पूरे माहौल में भावुकता और गर्व की अनुभूति रही। इससे पहले शनिवार दिन में नंबोल सबाल लाइकाई इलाके में असम राइफल्स के काफिले पर हुए हमले के एक दिन बाद शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


स्थानीयों का आक्रोश
शनिवार सुबह ग्रामीण पारंपरिक शोक परिधान पहनकर घटनास्थल पर जुटे। लोगों ने नारे लगाए और तख्तियां थामे हिंसा की निंदा की। महिलाओं ने बाद में एक रैली निकाली और भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई गोलीबारी पर कड़ा विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सुरक्षा बलों पर होने वाले ऐसे हमलों पर रोक लगाई जाए। एक घायल जवान के मुताबिक हम पर अचानक चार-पांच हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी। हमने तुरंत जवाबी कार्रवाई नहीं की क्योंकि आसपास आम नागरिक मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed