फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: firearms, ammunition, explosives seized from five districts of Imphal Valley

Manipur: पांच जिलों से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद; DGP बोले- शांति बहाली के प्रयासों का परिणाम

Sat, 26 Jul 2025 04:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 26 Jul 2025 04:31 PM IST
सार

Manipur: मणिपुर के पांच जिलों में पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में 90 हथियार, 728 गोलियां और विस्फोटक बरामद किए गए। राज्य के डीजीपी ने बताया कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसानों की सुरक्षा करने के लिए नियमित गश्त की जा रही है। पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
Manipur: firearms, ammunition, explosives seized from five districts of Imphal Valley
मणिपुर की इंफाल घाटी के पांच जिलो से भारी मात्रा में हथियार बरामद - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मणिपुर की इंफाल घाटी के पांच जिलों में सुरक्षा बलों ने शनिवार को एक साथ कई इलाकों में अभियान चलाया और 90 हथियार, 728 गोलियां और विस्फोटक बरामद किए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एक गोपनीय सूचना के आधार पर इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, थोबल, ककचिंग और बिष्णुपुर जिलों में एक साथ अभियान चलाया गया। यह अभियान मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ, सेना और असम राइफल्स की टीमों ने मिलकर चलाया। इस अभियान में बरामद किए गए 90 हथियारों में तीन एके सीरीज की राइफल, एक एम16 राइफल, पांच आईएनएसएएस राइफल, एक आईएनएसएएस एलएमजी, चार एसएलआर, 20 पिस्टल, चार कार्बाइन, सात .303 राइफल और आठ अन्य राइफल शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा, 728 गोलियां और विस्फोटक बरामद किए गए, जिनमें 21 ग्रेनेड और छह आईईडी शामिल हैं। साथ ही 21 मैगजीन और 24 वायरलेस हैंडसेट भी मिले। पुलिस ने शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने जनता से कहा कि अगर किसी को अवैध हथियारों या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो नजदीकी थाने या केंद्रीय नियंत्रण कक्ष को तुरंत सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: वाईएस जगन मोहन रेड्डी का दावा- आंध्र प्रदेश पर बढ़ा वित्तीय संकट, CAG के आंकड़ों का हवाला दिया

पुलिस ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर समन्वय कर रहे हैं, ताकि ऐसे अभियान लगातार और योजनाबद्ध तरीके से चलते रहें। इनका मकसद प्रदेश में सामान्य हालात बहाल करना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।  


मणिपुर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव सिंह ने कहा कि राज्य में छीने गए हथियारों और गोलाबारूद की हालिया बरामदगी कानून-व्यवस्था को बहाल करने के सुरक्षा बलों के प्रयासों का नतीजा है। कारगिल विजय दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मणिपुर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। संवेदनशील इलाकों में टकराव रोकने और शांति बनाए रखने के लिए नियमित गश्त की जा रही है।


राज्य में भारत-म्यांमार सीमा पर अवैध घुसपैठ रोकने के लिए सीमा पर बाड़ लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा, सभी जिलों में विशेष टास्क फोर्स बनाई गई है जो अवैध प्रवासियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई कर रही है। डीजीपी सिंह ने कहा, सेना और पुलिस में हमेशा मणिपुर के बहादुर बेटों और बेटियों ने योगदान दिया है। आज भी राज्य में शांति और व्यवस्था बनाए रखने की भावना हमारी सामूहिक कोशिशों में दिखाई देती है। 

ये भी पढ़ें: महायुति में खींचतान! शिरसाट ने राज्य मंत्री द्वारा 'बिना बताए' विभागीय बैठक करने पर आपत्ति जताई

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने लगातार कार्रवाई कर हजारों हथियारों और भारी मात्रा में गोला-बारूद व विस्फोटक सामग्री को जब्त किया है। संवेदनशील इलाकों में 'संरक्षित क्षेत्र व्यवस्था' को सख्ती से लागू किया जा रहा है और नई पुलिस चौकियों की स्थापना की जा रही है। साथ ही, आम लोगों को जरूरी सामान की लगातार आपूर्ति और किसानों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed