फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Shirsat objects to Mos madhuri holding meeting with dept officials without informing him

Maharashtra: महायुति में खींचतान! शिरसाट ने राज्य मंत्री द्वारा 'बिना बताए' विभागीय बैठक करने पर जताई आपत्ति

Sat, 26 Jul 2025 03:27 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 26 Jul 2025 03:27 PM IST
सार

महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महायुति सरकार में मंत्रियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। शिवसेना कोटे से सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने भाजपा के कोटे से राज्य मंत्री माधुरी मिसाल के बीच अधिकार क्षेत्र को लेकर चल रही खींचतान सामने आ गई है। 

विज्ञापन
Sanjay Shirsat objects to Mos madhuri holding meeting with dept officials without informing him
सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में दरार एक बार फिर सामने आ गई है। सामाजिक न्याय विभाग मंत्री संजय शिरसाट (शिवसेना-शिंदे गुट) ने अपनी सहयोगी और विभाग की राज्य मंत्री माधुरी मिसाल (भाजपा) द्वारा अधिकारियों के साथ बिना सूचना के बैठक करने पर नाराजगी जताई है। वहीं मिसाल ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि यह उनका अधिकार क्षेत्र है और वह आगे भी ऐसी बैठकें करती रहेंगी।

विज्ञापन


शिरसाट ने माधुरी मिसाल को लिखा पत्र
इस बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री शिरसाट ने इस सप्ताह की शुरुआत में राज्य मंत्री माधुरी मिसाल को एक पत्र लिखकर पूछा कि क्या वह भविष्य में अधिकारियों के साथ ऐसी बैठकें करने की योजना बना रही हैं?  इस घटना ने एक बार फिर सत्तारूढ़ सहयोगियों, खासकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भाजपा के बीच मतभेदों को उजागर कर दिया है।
विज्ञापन


शिरसाट ने कहा, राज्य मंत्री, कैबिनेट मंत्री, उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री का एक पदानुक्रम होता है। इसलिए मैंने उनसे पूछा है कि अगर ऐसी बैठकें होनी हैं तो मुझे बताएं। मेरा इरादा बिल्कुल स्पष्ट था कि कुछ ऐसे पहलू हैं जिन पर निर्णय लेना होगा जो न तो राज्य मंत्री के अधिकार क्षेत्र में है और न ही मेरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माधुरी मिसाल का पलटवार
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए माधुरी मिसाल ने कहा कि पिछले 7-8 महीनों से वह न केवल सामाजिक न्याय विभाग, बल्कि शहरी विकास, परिवहन, चिकित्सा शिक्षा और अल्पसंख्यक विकास विभागों के अधिकारियों के साथ नियमित रूप से बैठकें कर रही हूं। मैं राज्य मंत्री हूं और मेरी जिम्मेदारी है कि मैं जनता से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों और विधायकों के साथ बैठकें करूं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी मुझे ऐसी बैठकें करने के लिए प्रोत्साहित किया है ताकि व्यवस्था को बेहतर ढंग से समझा जा सके।

माधुरी मिसाल ने कहा कि विधानसभा में प्रश्नों का उत्तर देने और ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के जवाब के दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि वह मुद्दों के समाधान के लिए साथी विधायकों और अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते भी, लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए बैठकें आयोजित करना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें: Supreme Court: 'माफ करो और आगे बढ़ो', सुप्रीम कोर्ट ने पायलट और पत्नी के विवाद में की टिप्पणी


गठबंधन में मतभेद से शिरसाट ने किया इनकार
इस घटना के बाद सामने आए मतभेद को लेकर संजय शिरसाट ने कहा कि, हमारे और महायुति के सहयोगियों के बीच कोई तनाव नहीं है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में शिरसाट का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह एक कमरे में एक आधे खुले बैग के साथ बैठे दिखे थे। बैग में नोटों के बंडल जैसे कुछ दिखाई दे रहा था। मंत्री ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि बैग में सिर्फ कपड़े थे।

कांग्रेस नेता उदित राज के बयान पर महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा, कांग्रेस ने हमेशा जाति की राजनीति की है, वे अंग्रेजों से कम नहीं हैं। आज भी वे उसी तरह की राजनीति करना चाहते हैं। पहले उन्होंने संविधान बचाने के लिए अभियान चलाया था, उसी तरह अब वे डेटा के लिए अभियान शुरू करेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed