फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Election 2022 Amit Shah Himanta Biswa Sarma N Biren Singh BJP Congress Latest News Update

Manipur Election 2022: गृह मंत्री शाह और असम के सीएम ने खाया भाजपा कार्यकर्ता के घर खाना, जानें क्या कहा...

Wed, 23 Feb 2022 05:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 23 Feb 2022 05:16 PM IST
सार

कांगपोकपी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 5 साल हमें दे दीजिए। जितने भी हथियारी ग्रुप हैं, सबके साथ चर्चा करके 5 साल में ऐसी स्थिति बनाएंगे कि उनका कोई भी युवा हथियार नहीं पकड़ेगा।

विज्ञापन
Manipur Election 2022 Amit Shah Himanta Biswa Sarma N Biren Singh BJP Congress Latest News Update
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। इसके मद्देनजर बुधवार को चुराचांदपुर में चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने पार्टी कार्यकर्ता के घर पर दोपहर का खाना खाया। इस दौरान मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार कुकी उग्रवादी समूहों के साथ शांति वार्ता करेगी और उनकी समस्याएं अगले पांच साल में सुलझ जाएंगी। जिस तरह पड़ोसी राज्य असम में उग्रवादी समस्या को सुलझाया गया है, उसी तरह किसी भी कुकी युवा को हथियार उठाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मणिपुर के चूड़ाचंदपुर जिले में एक चुनावी रैली में उन्होंने यह भरोसा जताया।
विज्ञापन


कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन और युनाइटेड पीपुल्स फ्रंट जैसे आतंकी समूह मणिपुर में कुकी जनजाति के लिए अलग राज्य की मांग कर रहे हैं। सरकार ने उनके साथ अपनी गतिविधियां रोकने का समझौता किया है। अमित शाह ने कहा, हम पर भरोसा रखें। हम पहाड़ों और मणिपुर के सभी कुकी संगठनों से वार्ता करेंगे और युवाओं को देश की प्रगति में साझीदार बनने का मौका देंगे। उन्होंने दावा किया कि असम में बोडोलैंड का मुद्दा सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कांगपोकपी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 5 साल हमें दे दीजिए। जितने भी हथियारी ग्रुप हैं, सबके साथ चर्चा करके 5 साल में ऐसी स्थिति बनाएंगे कि उनका कोई भी युवा हथियार नहीं पकड़ेगा। ये हमने असम में करके दिखाया है। बोडोलैंड की समस्या का समाधान किया है।

उन्होंने कहा कि 9,500 से अधिक युवा हथियार छोड़ कर मुख्यधारा में लौट आए हैं। हम पूर्वोत्तर के सभी युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाना चाहते हैं। हम सभी विद्रोही समूहों के साथ विचार-विमर्श करेंगे और राज्य में शांति लाएंगे। 

उन्होंने कहा कि 45 सालों में पहली बार मणिपुर में शांति हुई है। मणिपुर बंद, नाकाबंदी, आतंकवाद और ड्रग के रास्ते से हटकर विकास, शांति और समृद्धि के रास्ते पर आगे बड़ा है। प्रधानमंत्री ने नार्थ ईस्ट के साथ-साथ मणिपुर में विकास के कई काम किए हैं।


छह आईईडी और अन्य विस्फोटक बरामद
असम राइफल्स की मोरेह बटालियन ने भारत-म्यांमार सीमा पर मणिपुर के मोरेह इलाके में छह इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है। चुनाव से पहले असम राइफल्स की इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा बलों ने सतर्कता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed