फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Election 2017: Bhagwant Mann Donates Month's Salary To Irom Sharmila's Party

अब भगवंत मान ने दी इरोम को एक महीने की सैलरी

Sun, 19 Feb 2017 03:16 PM IST
टीम टिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम टिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Feb 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
Manipur Election 2017:  Bhagwant Mann Donates Month's Salary To Irom Sharmila's Party

मणिपुर की मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला को चंदा देने में आम आदमी पार्टी आगे आई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद आप सांसद भगवंत मान ने उन्हें एक महीने की सैलरी देने का एलान किया है। बता दें कि मणिपुर विधानसभा के लिए इरोम शर्मिला चुनाव लड़ रही हैं। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से चंदे के लिए धन जमा कर रही है। 

विज्ञापन


आप सांसद मान ने रविवार की सुबह ट्वीट कर लिखा, "इरोम शर्मिला मणिपुर में भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ रही हैं, इसलिए एक महीने की सैलरी संसद के रूप में जो मिलती है, वो उन्हें डोनेट कर रहा हूं। " सांसद को मिलने वाला वेतन करीब 2 लाख रुपये प्रति महीना होता है जिसमें बेसिक सैलेरी 50 हजार रुपये होती है।
विज्ञापन

 


शनिवार को इरोम के इस अभियान में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑनलाइन फंडिग की। केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि मैंने 50 हजार रुपया इस मद में डोनेट किया है। ट्वीट में केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि ईरोम को चुनाव लड़ने में चंदा देकर सहायता करें।
 

इरोम शर्मिला के पास महज 2.6 लाख रुपये की संपत्ति

Manipur Election 2017:  Bhagwant Mann Donates Month's Salary To Irom Sharmila's Party

इरोम शर्मिला के पास महज 2.6 लाख रुपये की संपत्ति है। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि उनके पास सोना, जमीन, घर या वाहन नहीं है। हलफनामे के अनुसार इरोम के पास नकद में महज दस हजार रुपये हैं तथा एक बैंक खाते में 2.5 लाख रुपये हैँ।

सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (अफस्पा) के खिलाफ पिछले साल अगस्त में 16 साल लंबा भूख हड़ताल वापस लेने वाली इरोम राज्य में आसन्न चुनाव में वर्तमान मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओकरम इबोबी सिंह के खिलाफ मुख्य प्रतिद्वंदी उम्मीदवार होंगी।

उनकी पार्टी पीपुल्स रिसर्जेंस एंड जस्टिस एलायंस ने राज्य में विधानसभा चुनाव में तीन सीटों से उम्मीदवार उतारे हैं।  उन्होंने वादा किया है कि मुख्यमंत्री बनने पर वह अफस्पा को हटा देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed