{"_id":"58cea8db4f1c1b95221a148b","slug":"manipur-economic-blockade-lifted-after-130-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महीने बाद मणिपुर से हटी आर्थिक नाकाबंदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चार महीने बाद मणिपुर से हटी आर्थिक नाकाबंदी
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Sun, 19 Mar 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर में चार महीने से चली आ रही आर्थिक नाकाबंदी रविवार को हटा ली गई। यूनाइटेड नगा काउंसिल की तरफ से आर्थिक नाकाबंदी लगाई गई थी। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक यूनाइटेड नगा काउंसिल के महासचिव एस मिलन ने बताया कि सूबे से नाकाबंदी हटाना तभी संभव हुआ जब तीन पार्टियां विचार-विमर्श करके एक समझौते पर सहमत हुईं। इन तीन पार्टियों में यूनाइटेड नगा काउंसिल, ऑल नगा स्टूडेंट्स एसोसिएशन मणिपुर और नगा वुमेन यूनियन शामिल रहीं।
यूनाइटेड नगा काउंसिल ने पिछले वर्ष 1 नवंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग 2 और 37 जाम कर दिए थे। तब सूबे में कांग्रेस की सरकार थी। ओकराम इबोबी मुख्यमंत्री थे और अक्टूबर 2016 तक 7 नए जिले बनाने का वादा किया था। नगा लोगों का साफ कहना था कि इस मामले में उनके पूर्वजों की जमीन वे सरकार को नहीं देंगे। अनिश्चितकालीन नाकेबंदी से राज्य में आधारभूत जरूरतें गड़बड़ाई। ईंधन सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति ठप्प रहीं।