फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur DGP suspended five policemen for grave misconduct dereliction of duty

Manipur: मणिपुर डीजीपी ने पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया, गंभीर कदाचार के आरोप

Tue, 12 Aug 2025 10:40 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 12 Aug 2025 10:40 AM IST
विज्ञापन
Manipur DGP suspended five policemen for grave misconduct dereliction of duty
Manipur - फोटो : PTI
मणिपुर पुलिस ने एक निरीक्षक समेत अपने पांच पुलिसकर्मियों को गंभीर कदाचार और कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि सीडीओ इंफाल पूर्व के प्रभारी निरीक्षक निंगथौजम देवदास सिंह को गंभीर कदाचार के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
निलंबन अवधि के दौरान देवदास सिंह का मुख्यालय इंफाल पूर्व जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय रहेगा। देवदास सिंह को शीर्ष अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना कहीं भी जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें सेवा नियमों के अनुसार निर्वाह भत्ता मिलेगा। जिन चार अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, उनमें इम्फाल पूर्व कमांडो यूनिट के सब इंस्पेक्टर बी देबसन सिंह, कांस्टेबल तारिक अजीज, थौबल कमांडो यूनिट के हेड कांस्टेबल मोहम्मद रकीब, और खाबेइसोई (इंफाल पूर्व) स्थित मणिपुर राइफल्स की 7वीं बटालियन के जमादार मोहम्मद अमीन शाह का नाम शामिल है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Channai: चेन्नई में कार्गो विमान के इंजन में आग लगी, सुरक्षित लैंडिंग कराई गई; किसी के हताहत होने की खबर नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पुलिसकर्मी पर पहले भी लगे हैं गंभीर आरोप
मणिपुर पुलिस ने कहा कि इन कर्मियों को अनुचित आचरण, गंभीर कदाचार और कर्तव्य में लापरवाही के आरोपों में सक्रिय ड्यूटी से हटाया गया है। पुलिस ने पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी है, लेकिन इस मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि निलंबन का संबंध नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ा है। सब इंस्पेक्टर देबसन सिंह को इससे पहले 2013 में भी तेंगनौपाल जिले के मोरेह में 3 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की ड्रग्स की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed