फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Small Fire erupts on cargo flight engine in Chennai; aircraft lands safely, none injured: Official sources

Channai: एएआई ने लैंडिंग के दौरान विमान के इंजन में बड़ी आग की खबरों को नकारा; कहा- हल्की चिंगारी और धुआं था

Tue, 12 Aug 2025 10:09 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 12 Aug 2025 10:09 AM IST
सार

मामले में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (चेन्नई हवाई अड्डे) ने ट्वीट किया, 'यह स्पष्ट किया जाता है कि लैंडिंग के समय इंजन में कोई बड़ी आग नहीं लगी थी। इंजन में हल्की चिंगारी और धुआं था, जो तेल की गंदगी, अवशेषों आदि के कारण हो सकता है।'

विज्ञापन
Small Fire erupts on cargo flight engine in Chennai; aircraft lands safely, none injured: Official sources
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, चेन्नई ने कार्गो विमान के इंजन में बड़ी आग की खबरों का खंडन कर दिया है। एएआई ने मीडिया से बिना पुष्टि के खबरें न चलाने का आग्रह किया है। इससे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई ने खबर दी थी कि चेन्नई में कार्गो विमान के इंजन में आग लग गई है। विमान को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

विज्ञापन


क्या दावे किए गए?

  • आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया मंगलवार को चेन्नई आ रही एक अंतरराष्ट्रीय मालवाहक उड़ान के एक इंजन में आग लग गई। विमान के उतरने के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ। यह उड़ान मलेशिया के कुलालुंपुर शहर से आ रही थी। 
  • विज्ञापन
  • बताया गया कि लैंडिंग के दौरान मालवाहक उड़ान के चौथे इंजन में आग लग गई, जिसके बाद पायलटों ने संबंधित अधिकारियों को इस घटना के बारे में बताया। हालांकि, कोई आपातकालीन लैंडिंग नहीं हुई। पायलटों ने सूझबूझ के साथ विमान को सुरक्षित उतार लिया। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सूत्रों ने बताया कि विमान के शहर के हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने आग बुझा दी। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।


एएआई का खंडन
मामले में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (चेन्नई हवाई अड्डे) ने ट्वीट किया, 'यह स्पष्ट किया जाता है कि लैंडिंग के समय इंजन में कोई बड़ी आग नहीं लगी थी। इंजन में हल्की चिंगारी और धुआं था, जो तेल की गंदगी, अवशेषों आदि के कारण हो सकता है। विमान को कोई नुकसान नहीं हुआ। इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। हम मीडिया और प्रेस से (जो चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के व्यावसायिक साझेदार हैं) अनुरोध करते हैं कि वे हवाईअड्डा निदेशक, चेन्नई हवाई अड्डे के कार्यालय से पुष्टि किए बिना ऐसी खबरें प्रकाशित न करें, ताकि यात्रा करने वाले लोगों में दहशत न फैले।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed