फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur CM N Biren Singh tweets after the video surfaced

Manipur: ‘आज पहली गिरफ्तारी, दोषियों को दे सकते हैं मृत्युदंड’, महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना पर CM

Thu, 20 Jul 2023 11:31 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 20 Jul 2023 11:31 AM IST
सार

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने गुरुवार को कहा कि मणिपुर पुलिस ने कार्रवाई कर आज सुबह पहली गिरफ्तारी की है। वहीं, सीएम की गृह मंत्री अमित शाह से भी बात हुई है। 

विज्ञापन
Manipur CM N Biren Singh tweets after the video surfaced
n biren singh - फोटो : social media

विस्तार

मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न करके घुमाने की घटना पर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कड़ा रुख अपना लिया है। उन्होंने सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। सीएम ने बताया कि मामले में पहली गिरफ्तारी आज सुबह की गई है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना को लेकर सीएम से बात की। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने गुरुवार को कहा कि वीडियो सामने आने के तुरंत बाद राज्य सरकार ने वीडियो का स्वत: संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि मणिपुर पुलिस ने कार्रवाई कर आज सुबह पहली गिरफ्तारी की है। फिलहाल मामले में गहन जांच चल रही है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जिसमें मृत्युदंड की संभावना पर भी विचार किया जाए।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शाह का आदेश
अमित शाह ने गुरुवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से बात की। माना जा रहा है कि गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री को 4 मई को हुई इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सूत्रों ने बताया कि शाह ने सिंह से घटना में शामिल सभी लोगों को पकड़ने के लिए संभावित कदम उठाने और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने को कहा है।

यह है मामला

मणिपुर इन दिनों जातीय हिंसा की चपेट में है, लेकिन अब एक वीडियो को लेकर मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में तनाव फैल गया है जिसमें दो महिलाओं को नग्न करके घुमाया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो चार मई का है और दोनों महिलाएं कुकी समुदाय से हैं, वहीं जो लोग महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा रहे हैं वो सभी मैतई समुदाय से हैं। आदिवासी संगठन इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

महिलाएं लगा रहीं छोड़ने की गुहार

इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम के मुताबिक यह घटना राज्य की राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में 4 मई को हुई। वहीं इस मामले में पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार भी नहीं किया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुरुष असहाय महिलाओं के साथ लगातार छेड़छाड़ कर रहे हैं जो रो रही हैं और उनसे छोड़ने की गुहार लगा रही हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed