फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur CM Biren Singh condemned the murder of two teenagers from Bihar, announced compensation of Rs 10 lakh

Manipur: बिहारी किशोरों की हत्या से आहत सीएम 10 लाख मुआवजा देंगे; सात आरोपी हिरासत में, अब NIA जांच की तैयारी

Mon, 16 Dec 2024 10:17 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: बशु जैन Updated Mon, 16 Dec 2024 10:17 AM IST
सार

मणिपुर के काकचिंग जिले में बिहार के गोपालगंज जिले के निवासी सुनालाल कुमार और दशरथ कुमार  की काकचिंग-वाबागई रोड पर केराक में पंचायत कार्यालय के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। सीएम सीएम एन बीरेन सिंह ने हत्या की निंदा की है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। अब तक सात उग्रवादी पकड़े जा चुके हैं। सरकार एनआईए जांच की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Manipur CM Biren Singh condemned the murder of two teenagers from Bihar, announced compensation of Rs 10 lakh
मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह (फाइल तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर के काकचिंग जिले में हुई बिहार के दो किशोरों की हत्या की सीएम एन बीरेन सिंह ने निंदा की है। उन्होंने दोनों मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ने और मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। हत्या के संबंध में एक उग्रवादी संगठन के सात सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हालांकि, पुलिस ने उनकी पहचान उजागर नहीं की है। सीएम ने कहा, हमें हत्या के पीछे राजनीतिक रूप से प्रेरित समूहों का हाथ होने का संदेह है। एक संगठन के सात सदस्य पकड़े गए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। सिंह ने हत्या की निंदा की और इसे उग्रवादियों का कृत्य बताते हुए पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, यदि जरूरत पड़ी तो इस मामले को एनआईए को भी सौंपी जा सकती है।

विज्ञापन


बता दें कि मणिपुर के काकचिंग जिले में बिहार के गोपालगंज जिले के निवासी सुनालाल कुमार और दशरथ कुमार  की काकचिंग-वाबागई रोड पर केराक में पंचायत कार्यालय के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। दोनों किशोर निर्माण मजदूर के रूप में काम कर रहे थे और मेटेई बहुल काकचिंग में किराये के मकान में रहते थे।
विज्ञापन


इसे लेकर एक्स पर पोस्ट में सीएम एन बीरेन सिंह ने लिखा कि मैं मणिपुर के काकचिंग जिले में बिहार के युवा भाइयों सुनालाल कुमार (18) और दशरथ कुमार (17) की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा करता हूं। यह कृत्य हमारे मूल्यों पर सीधा हमला है और मेरी गहरी संवेदनाएं उनके शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। उन्होंने लिखा कि हम इस संभावना को नजर अंदाज़ नहीं कर सकते कि यह भयानक अपराध हमारे राज्य को अस्थिर करने और इसे अराजकता की ओर धकेलने की एक बड़ी साजिश है। हमें इन विनाशकारी ताकतों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे भय और असुरक्षा पैदा करने में सफल न हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिवार को ₹10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। जिम्मेदार लोगों की पहचान करने, उन्हें पकड़ने और उन पर मुकदमा चलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यदि जरूरी हुआ तो निष्पक्ष और गहन जांच के लिए मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दिया जाएगा। सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि हमें पूरा संदेह है कि हत्याओं के पीछे राजनीतिक रूप से प्रेरित समूहों का हाथ है। बिहार के दो किशोरों की हत्या के आरोप में एक उग्रवादी संगठन के सात सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही हाल ही में हुई हत्याओं में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। जल्द ही हम दोषियों को ढूंढ लेंगे। 

विजय दिवस को लेकर सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि मैं 1971 के युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी वीरता और समर्पण ने भारत की ऐतिहासिक जीत और बांग्लादेश की मुक्ति सुनिश्चित की।वहीं मणिपुर में किशोरों की मौत पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने के लिए कहा है। 


सुरक्षा बलों ने हथियार और गोला-बारूद किया जब्त
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान बड़ी संख्या में हथियारों का जखीरा और गोला-बारूद जब्त किया। पुलिस ने बताया कि केंद्र और राज्य के सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने एल जंगनोमफाई और फ्रीडम हिल में तलाशी अभियान चलाया। यहां से 7.62 एमएम राइफल, एक नौ एमएम की पिस्टल, एक बैरल बंदूक, एक डबल बैरल गन, एक पोंपी गन, चार हैंड ग्रेनेड और चार स्टारडाइन विस्फोटक और चार इलेक्ट्रोनिक डेटोनेटर जब्त किए गए। जब्त किए गए हथियारों और गोला बारूद को कांगपोकपी पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed