{"_id":"662de0099cda8e73fe0b7e05","slug":"manipur-cm-biren-singh-condemned-the-attack-on-security-forces-in-bishnupur-said-swears-that-the-culprits-w-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: सीएम बीरेन सिंह ने की बिष्णुपुर में सुरक्षा बलों पर हमले की निंदा, कहा- कसम खाते है जल्द पकड़े जाएंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: सीएम बीरेन सिंह ने की बिष्णुपुर में सुरक्षा बलों पर हमले की निंदा, कहा- कसम खाते है जल्द पकड़े जाएंगे
Sun, 28 Apr 2024 11:05 AM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा झा
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:05 AM IST
सार
बिष्णुपुर जिले में सुरक्षा बलों पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि कसम खाते है, बिना देरी किए दोषियों को पकड़ेंगे और सजा देंगे। इस हमले में दो सीआरपीएफ जवान की जान चली गई थी। उन्होंने कहा कि हमारी सुरक्षा करने वालों को निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन
एन बीरेन सिंह
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिष्णुपुर जिले में सुरक्षा बलों पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि कसम खाते है, बिना देरी किए दोषियों को पकड़ेंगे और सजा देंगे। इस हमले में दो सीआरपीएफ जवान की जान चली गई थी। उन्होंने कहा कि हमारी सुरक्षा करने वालों को निशाना बनाया गया है।
शनिवार सुबह मोइरंग पुलिस थाना क्षेत्र के नारानसीना में आईआरबीएन (इंडिया रिजर्व बटालियन) शिविर पर आतंकवादियों ने हमला किया। जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। इस घटना पर मणिपुर सीएम बीरेन सिंह ने कड़ी निदा करते कहा कि अब राज्य की सुरक्षा के लिए तैनात लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सबसे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है, कि हमारे जवान जो हमारी रक्षा के लिए हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अब राज्य में धीरे-धीरे शांति बहाल हो रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम बीरेन सिंह ने मेइतीस और कुकिस के बीच जातीय संघर्ष के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि शांति बहाल करने के लिए सरकारी पहल की रूपरेखा तैयार की है। जिसमें अर्धसैनिक बलों की तैनाती और शांति समितियों के माध्यम से सुलह के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में तीन दिन बिताए और समुदायों से बातचीत भी की।
विपक्ष की आलोचना का जवाब देते हुए, उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि राज्य में ऐसी घटना हुई है। मणिपुर एक राजतंत्र था, अंग्रेजों ने इसे भारत में शामिल किया और उन्होंने फूट डालो और राज करो की नीति पर काम किया। जब कांग्रेस सत्ता में आई, तो उन्होंने भी अंग्रेजों की इस नीति को अपनाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनने के बाद ही हमने सुलह की कोशिश की।
भाजपा ने शुरू किया ड्रग्स के विरुद्ध युद्ध
सीएम बीरेन सिंह ने कहा कि भाजपा ने 2018 में ड्रग्स के विरुद्ध युद्ध शुरू किया था। उन्होंने कहा कि इसके बाद से पोस्ता की खेती में कमी आई है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्षों में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की हीरोइन, अफीम और अन्य नशीले पदार्थ को जब्त किया गया है।
जयराम रमेश ने भाजपा पर लगाया दबाव बनाकर मतदान का आरोप
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मतदाताओं पर एनडीए के सहयोगी संगठनों के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। चुनाव आयोग पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करता है, सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों ने चुनाव में उत्साहपूर्वक भाग लिया। केवल 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराना पड़ा। रमेश ने 26 अप्रैल को एक्स पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें दावा किया गया था कि बाहरी मणिपुर के उखरुल जिले में मतदाताओं पर कांग्रेस के बजाय भाजपा के सहयोगी नागा पीपुल्स फ्रंट का समर्थन करने के लिए दबाव डाला जा रहा है।