फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Clash Updates:: Militants wreak havoc amid increasing tension, jawan injured while deactivating bomb

Manipur: मणिपुर में देसी बम को निष्क्रिय करते समय जवान घायल; बीते दिन एक पुलिसकर्मी हुआ था शहीद

Fri, 12 May 2023 03:01 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 12 May 2023 03:01 PM IST
सार

बता दें कि पूरे उत्तरपूर्वी राज्य में तीन मई को मैतेई समुदाय के अनुसुचित जनजाति में शामिल होने के मांगों के खिलाफ आदिवासी एकता मार्च निकाला गया था। जिसके बाद मैतेई और आदिवासी समुदाय के बीच राज्य में हिंसा शुरू हो गई। 
 

विज्ञापन
Manipur Clash Updates:: Militants wreak havoc amid increasing tension, jawan injured while deactivating bomb
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के सैटन गांव में शुक्रवार सुबह असम राइफल्स का एक जवान घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब वह एक देशी बम निष्क्रिय कर रहा था। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 4.15 बजे बिष्णुपुर जिले के सैटन गांव में असम राइफल्स के एक ओआर सैटन गांव में स्थानीय रूप से निर्मित आईईडी को निष्क्रिय करते समय घायल हो गया। बताया गया है कि जवान को मामूली चोट लगी।

विज्ञापन


इससे एक दिन पहले बिष्णुपुर जिले में तेरा खोंगफंगबी के पास संदिग्ध उग्रवादियों की गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया था। इसके अलावा पांच अन्य घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस और सेना के जवानों ने क्षेत्र से उग्रवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया है। 
विज्ञापन


मणिपुर में हुई थी हिंसा
दरअसल, मणिपुर में बहुसंख्यक मेइती समुदाय ने उसे अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग की थी। इसके विरोध में ‘ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर’ (एटीएसयूएम) की ओर से तीन मई को आयोजित ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के दौरान चुराचांदपुर जिले के तोरबंग क्षेत्र में भड़की हिंसा रातोंरात पूरे राज्य में फैल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लोगों का अपहरण
इस बीच, तोरीबंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने दो लोगों का अपहरण कर लिया, जब वे अपने क्षतिग्रस्त घरों से से खाने का सामान लाने गए थे। उनका पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक गुस्साए कुकी समुदाय के लोगों ने कांगपोक्पी में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 के करीब सात से आठ जगहों पर टायर जलाकर विरोध किया और राजमार्ग को अवरुद्ध किया। प्रदर्शनकारियों ने नगालैंड के डिमापुर से इंफाल जा रहे आवश्यक सामग्री लदे करीब 100 ट्रकों को रोकने की कोशिश की।


321 मामले दर्ज, 30 गिरफ्तार
मंत्री वसंत कुमार ने बताया इस बीच मणिपुर में सात घंटे की कर्फ्यू में ढील दी गई। हालात सामान्य हैं। हिंसा के मामले में 321 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक 68 लोगों की मौत हुई है और 236 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया, ड्रोन और हेलिकॉप्टर से निगरानी की जा रही है और रात को नाइट विजन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed