फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Clash: 'My state is burning...', sharing pictures on Twitter, Mary Kom sought help from Center

Manipur Clash: 'मेरा राज्य जल रहा है...', ट्विटर पर मणिपुर की तस्वीरें शेयर कर मैरीकॉम ने मांगी केंद्र से मदद

Thu, 04 May 2023 12:57 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 04 May 2023 12:57 PM IST
सार

मेडल विजेता बॉक्सर ने अपने ट्विटर पर राज्य में चल रहे हिंसा की तस्वीरें शेयर की। अपने इस पोस्ट में उन्होंने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी टैग किया।

विज्ञापन
Manipur Clash: 'My state is burning...', sharing pictures on Twitter, Mary Kom sought help from Center
Manipur Clash - फोटो : Social Media

विस्तार

महान मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने गुरुवार को मणिपुर में भड़की हिंसा को शांत करने के लिए केंद्र से मदद की मांग की है। एक आदिवासी आंदोलन के दौरान बुधवार को यहां हिंसा भड़क गई थी, जिसके बाद सेना और असम राइफल्स को राज्य की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन


ट्विटर पर शेयर की हिंसा की तस्वीरें

मेडल विजेता बॉक्सर ने अपने ट्विटर पर राज्य में चल रहे हिंसा की तस्वीरें शेयर की। अपने इस पोस्ट में उन्होंने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी टैग किया। केंद्रीय मंत्रियों को टैग करते हुए मैरीकॉम ने कहा- "मेरा राज्य जल रहा है, कृपया मदद करें।"
विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सेना और असम राइफल्स को राज्य पुलिस के साथ रात में ही राज्य की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भेज दिया गया है। सुबह तक बल हिंसाकर्ताओं को गिरफ्तार करने में सक्षम रही। 

केंद्र सरकार से शांति और सुरक्षा की अपील

भारत की महिला बॉक्सर मैरीकॉम राज्यसभा की एमपी रह चुकी है। अपने राज्य में भड़की इस हिंसा पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने सरकार से शांति और सुरक्षा की अपील की है। उन्होंने कहा- "मणिपुर की स्थिति देखकर बिलकुल भी अच्छा नहीं लग रहा है। बीते रात से ही राज्य की स्थिति बिगड़ी हुई है। इस मामले में मैं केंद्र सरकार से अहम कदम उठाने और राज्य में शांति सुरक्षा प्रदान करने की अपील करती हूं। इस हिंसा में कई लोगों ने अपने परिवार खो दिए। राज्य की स्थिति जल्द से जल्द सामान्य होना चाहिए।"


मणिपुर में गंभीर हो रही हिंसा

चुराचांदपुर जिले के तोरबंग इलाके में ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर (एटीएसयूएम) द्वारा बुलाए गए 'आदिवासी एकजुटता रैली' के दौरान बुधवार को हिंसा भड़की थी। यह मार्च इंफाल घाटी में रहने वाले गैर- आदिवासियों की अनुसूचित जनजाति (एसटी) की मांग के विरोध में निकाला गया था। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार हजारों आंदोलनकारियों ने इस रैली में हिस्सा लिया था। इस दौरान आदिवासियों और गैर-आदिवासियों के बीच झड़प हुई और यह हिंसा पूरे राज्य में फैल गई।

अबतक 4000 लोगों को हिंसाग्रस्त क्षेत्र से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फ्लैग मार्च भी निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed