फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Chief Minister N Biren Singh convoy attacked two in critical condition

Manipur: मणिपुर के मुख्यमंत्री की अग्रिम सुरक्षा टीम पर जिरिबाम में घात लगाकर हमला, दो सुरक्षाकर्मी घायल

Mon, 10 Jun 2024 01:56 PM IST
श्वेता महतो एन. अर्जुन, इंफाल
एन. अर्जुन, इंफाल Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 10 Jun 2024 01:56 PM IST
विज्ञापन
Manipur Chief Minister N Biren Singh convoy attacked two in critical condition
एन बीरेन सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)
हिंसाग्रस्त मणिपुर में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के काफिले पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया। हालांकि, काफिले में मुख्यमंत्री शामिल नहीं थे। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह की अग्रिम सुरक्षा टीम पर घात लगाकर किए गए हमले में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गया है। घटना सोमवार की सुबह की है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को संकटग्रस्त जिरीबाम जिले का दौरा करने वाले थे। घटना के बाद मणिपुर पुलिस कमांडो और असम राइफल्स ने एक संयुक्त टीम बनाई है और अपराधियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को सीएम एन.बीरेन सिंह हिंसाग्रस्त जिरीबाम का दौरे पर जाने का कार्यक्रम था। इसी सिलसिले में सीएम की अग्रिम सुरक्षा टीम हालात का जायजा लेने के लिए जिरीबाम जा रही थी। इसी दौरान सिनम के पास मणिपुर कमांडो ने घात लगाकर हमला किया।
विज्ञापन


विश्वसनीय सूत्रों ने संकेत दिया है कि मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह कल जेरीबाम का दौरा करने वाले हैं। तैयारी के तौर पर, उन्होंने स्थिति का आकलन और निगरानी करने के लिए आज सैनिकों को भेजा। सुरक्षा बलों के भीतर से रिपोर्टें पुष्टि करती हैं कि घात लगाकर किए गए हमले में मणिपुर के कम से कम दो कर्मी घायल हो गए। मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने  में आतंकवादी हमले की निंदा की और इसे 'निर्दोषों पर बर्बर कार्रवाई' बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed