{"_id":"58a37b304f1c1b564fd84cd7","slug":"manipur-bjp-leaders-request-to-be-declared-the-cm-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर बीजेपी नेताओं की मांग, घोषित किया जाए CM उम्मीदवार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मणिपुर बीजेपी नेताओं की मांग, घोषित किया जाए CM उम्मीदवार
रीता तिवारी/ अमर उजाला, इंफाल
Updated Wed, 15 Feb 2017 08:01 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अगले महीने होने वाले चुनावों में मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार का नाम घोषित करने का अनुरोध किया है। स्थानीय नेताओं की दलील है कि इससे चुनावों में सियासी फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
भाजपा सूत्रों ने बताया कि प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक टी. चाओबा सिंह ने दिल्ली में मोदी से मुलाकात के दौरान यह मुद्दा उठाया। चाओबा के मुताबिक प्रधानमंत्री ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद इस मुद्दे पर फैसला करने का भरोसा दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री 25 या 26 फरवरी को राज्य के चुनाव दौरे पर यहां आ सकते हैं।
विज्ञापन