फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur BJP chief Prof S Tikendra Singh passes away at Shija Hospital in Imphal

दुखद : मणिपुर के भाजपा प्रमुख एस टिकेंद्र सिंह का कोरोना से निधन, पीएम ने जताया दुख

Fri, 14 May 2021 12:27 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 14 May 2021 12:27 AM IST
सार

 मणिपुर में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को मणिपुर में कोरोना के 666 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 17 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Manipur BJP chief Prof S Tikendra Singh passes away at Shija Hospital in Imphal
मणिपुर के भाजपा प्रमुख - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना वायरस से संक्रमित मणिपुर भाजपा के अध्यक्ष एस टिकेन्द्र सिंह का बृहस्पतिवार शाम इम्फाल के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। वह 27 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने उनके निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, 'मणिपुर भाजपा के अध्यक्ष प्रोफेसर एस टिकेन सिंह का थोड़ी देर पहले निधन हो गया है। हमने मणिपुर में भाजपा का कद्दावर नेता खो दिया, जिसने अपना जीवन जनता और पार्टी की सेवा में समर्पित कर दिया। शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले। '
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

बीरेन सिंह ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि सेवानिवृत प्राध्यापक सिंह ने भाजपा की विचारधारा के प्रति अथक और नि:स्वार्थ भावना के साथ काम किया। मणिपुर में हर कोई उनको प्रेम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह को जून 2020 में भाजपा की मणिपुर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

पीएम मोदी ने जताया दुख
भाजपा की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष एस. टिकेंद्र सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें पार्टी के परिश्रमी सदस्य के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाया।


उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मोदी ने कहा, मणिपुर भाजपा के अध्यक्ष प्रो. एस. टिकेन सिंह के निधन से बड़ा दुख हुआ। उन्हें परिश्रमी कार्यकर्ता के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने मणिपुर में पार्टी को मजबूत बनाया। वह सामाजिक सेवा में सक्रिय थे। उनके परिवार एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed