फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur banned outfits 11 cadres arrest in many districts

Manipur: मणिपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; उग्रवादी संगठनों के 11 सदस्य गिरफ्तार

Tue, 06 May 2025 01:12 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 06 May 2025 01:12 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक सदस्य को इम्फाल ईस्ट जिले के सावोमबंग काबुई खुंजाओ से जबरन वसूली में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से दो पिस्तौल, एक हथगोला और एक डेटोनेटर बरामद किया गया है।

विज्ञापन
manipur banned outfits 11 cadres arrest in many districts
मणिपुर हिंसा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जातीय हिंसा से ग्रस्त मणिपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसके तहत राज्य में 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिनमें पर्यटन निदेशक पूजा एलांगबम और थौबल डीसी ए सुभाष सिंह का नाम शामिल है। एलांगबम को बिष्णुपुर जिले के डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं एल बिक्रम को नया पर्यटन निदेशक बनाया गया है। एल बिक्रम बिष्णुपुर जिले में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात थे। ए सुभाष सिंह को गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग के संयुक्त सचिव हन्ना काहमेई को थौबल का डिप्टी कमिश्नर, रंजन युमनाम को पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


प्रतिबंधित संगठन के उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर के इंफाल ईस्ट, काकचिंग और थौबल जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये सभी गिरफ्तारियां सोमवार को की गईं। प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के चार सदस्यों को इंफाल ईस्ट जिले के मंत्रिपुखरी फ्रेंच कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


आम जनता को धमकाने का आरोप
पुलिस ने बताया कि वे घाटी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हथगोले रखकर आम जनता को धमकाने की घटनाओं में शामिल थे। उनके कब्जे से पुलिस ने दो पिस्तौल, दो मैगजीन और गोला-बारूद बरामद किया है। अधिकारी ने बताया कि एक अलग अभियान में सुरक्षा बलों ने इंफाल ईस्ट जिले के केराओ वांगखेम और उसके आसपास के इलाके से इसी संगठन के तीन अन्य सक्रिय सदस्यों को भी गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पांच हथियार, गोला-बारूद और एक वायरलेस संचार उपकरण जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Maharashtra: वीडी सावरकर के मुंबई आवास का हो सकता है पुनर्विकास, निजी बिल्डर से बात कर रहे इमारत के लोग


पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक सदस्य को इम्फाल ईस्ट जिले के सावोमबंग काबुई खुंजाओ से जबरन वसूली में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से दो पिस्तौल, एक हथगोला और एक डेटोनेटर बरामद किया गया है। प्रतिबंधित केसीपी (अपुनबा) के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को थौबल जिले के वांगजिंग अवांग लेईकाई में एक खाली पड़े घर से गिरफ्तार किया गया। वह भी जबरन वसूली में शामिल थे।

मणिपुर में पुलिस का तलाशी अभियान जारी
पुलिस ने प्रतिबंधित केसीपी (ताइबंगनबा) के एक सदस्य को काकचिंग जिले से गिरफ्तार किया। दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षा बल मणिपुर में तलाशी अभियान चला रहे हैं। मई 2023 से अब तक मैतेई और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 260 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफ़ा देने के बाद केंद्र ने 13 फ़रवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था।

ये भी पढ़ें- Maharashtra: लिफ्ट में लड़की से छेड़छाड़ के दोषी को पांच साल जेल; POCSO कोर्ट ने कहा- चौकीदार ने भरोसा तोड़ा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed