{"_id":"621dcae129af305d643a703d","slug":"manipur-assembly-election-pm-modi-address-the-virtual-meeting-in-manipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur Assembly Election: पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- पूर्वोत्तर में उगेगा विकास का सूरज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur Assembly Election: पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- पूर्वोत्तर में उगेगा विकास का सूरज
Tue, 01 Mar 2022 01:28 PM IST
मेघा चौधरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:28 PM IST
सार
मणिपुर में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मणिपुर की इस ऐतिहासिक धरती ने कल एक नया इतिहास रचा है। कल पहले चरण के चुनाव में ही मणिपुर ने ये तय कर दिया है कि पूर्वोत्तर में अब विकास का सूरज ही उगेगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की वर्चुअल रैली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मणिपुर की इस ऐतिहासिक धरती ने कल एक नया इतिहास रचा है। कल पहले चरण के चुनाव में ही मणिपुर ने ये तय कर दिया है कि पूर्वोत्तर में अब विकास का सूरज ही उगेगा। पहले ही चरण में मणिपुर ने भाजपा को रिकॉर्ड वोट दिए हैं। अब दूसरे चण में भी मणिपुर की जनता विकास के लिए ही वोट करने जा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस पर साधा निशाना
वर्चुअल रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने मणिपुर में विकास नहीं किया, बल्कि मणिपुर को शांति और खुशहाली से दूर रखा है। कांग्रेस ने यहां अलगाववाद को बढ़ाया है। भाजपा सरकार की ओर से गो टू हिल्स, गो टू विलेज जैसी की एकीकृत पहल चला रही है। पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार के ज्यादा से ज्यादा मंत्री पूर्वोत्तर से आते हैं। मैं खुद भी पूर्वोत्तर के विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा करता हूं। जोकि इनकी फूट डालो और राज करो की योजनाओं को नष्ट कर रहा है। मणिपुर के लोगों को इसके प्रति जागरूक होगा होगा। भाजपा ने हमेशा पूर्वोत्तर खासकर मणिपुर के विकास के लिए काम किया है। हमारे लिए पूर्वोत्तर और मणिपुर भारत की एकता का केंद्र है।
विज्ञापन
लोगों के बीच रहें भाजपा नेता
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने मणिपुर को लूटने पर फोकस किया है। वे लोगों को लूटने में इस कदर शामिल थे कि उनके पास लोगों के लिए काम करने का समय ही नहीं था। भाजपा के नेता मणिपुर के लोगों के बीच रहें और उनके विकास के लिए उनके साथ काम करें। ये समय आत्मनिर्भर भारत और भारत के अमृतकाल का समय है। देश ये लक्ष्य तभी हासिल कर पाएगा, जब देश का हर राज्य एक साथ आगे बढ़ेगा। ये दशक मणिपुर के विकास और प्रगति का दशक है और मणिपुर इस दिशा में आज तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
भाजपा लाई मणिपुर में ट्रेन
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही मणिपुर अपनी पहली ट्रेन का इंतजार कर रहा था। भाजपा ने राज्य में ट्रेन सेवा शुरू की और मणिपुर को भारत के रेल नेटवर्क से जोड़ा। यहां नई रेलवे लाइनें भी बनाई जा रही हैं। इसके लिए लेआउट और कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाया जा रहा है।
5 मार्च को विकास और मणिपुर के भविष्य के लिए करें वोट
पीएम ने कहा कि मणिपुर हमेशा से भारत की एकता और अखंडता का प्रतिनिधित्व करता रहा है। यहां के लोगों ने आजादी की लड़ाई में अपना बलिदान दिया था। लेकिन कांग्रेस ने मणिपुर के इस इतिहास को, इन बलिदानों को और नेताजी को कभी सच्चे मन से श्रद्धाजंलि तक नहीं दी। मोइरांग का संग्रहालय बनाने में भी इन लोगों ने भृष्टाचार किया था। इनके इन पापों का हिसाब हमें वोट की ताकत से करना है। मणिपुर को रोकने के ये जो सपनें देख रहे हैं। उन्हें जवाब देकर विकास की इस यात्रा को नई ताकत देनी है। 5 तारीख को आप बड़ी संख्या में मतदान करें। मणिपुर की शांति के लिए मतदान करें, विकास के लिए मतदान करें और मणिपुर के भविष्य के लिए मतदान करें।
स्किल, स्टार्टअप और स्पोर्ट्स से है मणिपुर की पहचान
पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मणिपुर की पहचान अब स्किल, स्टार्टअप और स्पोर्ट्स से हो रही है। राज्य सरकार ने 5,500 से अधिक स्टार्टअप को सहायता प्रदान की है। भविष्य में हमारे सरकार 100 करोड़ रुपये का स्टार्टअप के लिए फंड भी बनाने को तैयार है।
राज्य में बनेगा एम्स और खेल विश्वविद्यालय
पीएम ने कहा कि राज्य में खेलों के विकास के लिए हम खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कर रहे हैं। मणिपुर ने देश को मीरबाई चानू और एमसी मैरी कॉम जैसे खिलाड़ी दिए हैं। हमने मणिपुर में सभी को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम मणिपुर में एम्स बनाने की योजना भी बना रहे हैं। यह दशक विकास और प्रगति का दशक है और मणिपुर इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।