{"_id":"63b7c0188d63866642621103","slug":"manipur-amit-shah-inaugurated-marjing-polo-statue-at-marjing-polo-complex-in-east-imphal-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर: अमित शाह ने इंफाल में मार्जिंग पोलो मूर्ति का उद्घाटन किया, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह रहे मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर: अमित शाह ने इंफाल में मार्जिंग पोलो मूर्ति का उद्घाटन किया, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह रहे मौजूद
Fri, 06 Jan 2023 01:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 06 Jan 2023 01:14 PM IST
सार
शाह की यात्रा के मद्देनजर राज्य सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। गृह मंत्री गुरुवार को इंफाल पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और केंद्रीय मंत्री आर के राजन ने हवाई अड्डे पर उनकी आगवानी की थी।
विज्ञापन
Amit Shah
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की राजधानी इंफाल में मार्जिंग पोलो मूर्ति का उद्घाटन किया। पोलो खिलाड़ी की प्रतिमा 120 फीट ऊंची है। इस दौरान मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री ने चुराचंदपुर मेडिकल कॉलेज का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इसके बाद अमित शाह ने मोइरांग में आईएनए मुख्यालय में 175 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जानकारी के मुताबिक, यह वही स्थान है, जहां ‘इंडियन नेशनल आर्मी’ के सैनिकों ने भारतीय सरजमीं पर पहली बार तिरंगा फहराया था। उनका बिष्णुपुर जिले के चिंगेई लंपाक क्षेत्र में कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने का भी कार्यक्रम है।
विज्ञापन
1,300 करोड़ की नौ परियोजनाओं का शिलान्यास
इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने मणिपुर को उग्रवाद तथा बंद से पूरी तरह मुक्त किया है और उसे विकास की राह पर लाई है। अमित शाह ने राज्य में 300 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाओं का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करने और 1,007 करोड़ रुपये की नौ परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद बिष्णुपुर जिले के मोइरांग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने उग्रवाद को सफाया किया और राज्य के छह जिलों से सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (एएफएसपीए) हटाया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने 51 बार किया क्षेत्र का दौरा
उन्होंने कहा कि मणिपुर में कांग्रेस के शासन के दौरान उग्रवाद जैसी स्थिति थी। अब वह सर्वश्रेष्ठ शासित छोटे राज्यों में आता है। केंद्र की भाजपा नीत सरकार ने आठ साल से भी कम समय में पूर्वोत्तर में 3.45 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 51 बार क्षेत्र का दौरा किया।
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चला रहे व्यापक अभियान : एन बीरेन सिंह
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह की सरकार मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ व्यापक अभियान चला रही है। शाह ने कहा कि अगले चुनाव तक मणिपुर मादक-पदार्थ मुक्त प्रदेश बन जाएगा। शाह ने संगाईथेल में मणिपुर ओलंपियन पार्क, राज्य द्वारा संचालित जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (जेएनआईएमएस) में एक निजी वार्ड, मोरेह शहर की जल आपूर्ति योजना, कांगला किले के पूर्वी हिस्से में नोंगपोक थोंग पुल और कांगखुई गुफा में गुफा पर्यटन परियोजना का उद्घाटन किया। इसके साथ ही 40 पुलिस चौकियों के निर्माण के लिए आधारशिला रखी गई जिनमें से 34 चौकियां भारत-म्यांमा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर और छह राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर होंगी।
जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं : शाह
शाह ने कहा कि मोदी सरकार में सड़क, रेल और हवाई संपर्क कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने कहा, हमने कांग्रेस की लुक ईस्ट पॉलिसी को एक्ट ईस्ट पॉलिसी में बदल दिया है। हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं।
नगालैंड के दीमापुर में क्या बोले अमित शाह
नगालैंड के दीमापुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने खुद 51 से ज्यादा बार उत्तर पूर्व का दौरा किया है। उन्होंने उत्तर पूर्व को भारत की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई प्रयास किए हैं और परिणाम भी प्राप्त किए हैं। शाह ने नगालैंड में 52 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने यह भी कहा कि सौ साल बाद नगालैंड को उसका दूसरा रेलवे स्टेशन मिलेगा। मेरा मानना है कि 51 करोड़ रुपये का फंड राज्य में विभिन्न क्षेत्रों का विकास करेगा।