फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mangalyaan Mission completed its five years which was planned for just six months

छह महीने के लिए बने मंगलयान मिशन ने पूरे किए पांच साल, अभी और काम करेगा

Wed, 25 Sep 2019 04:21 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 25 Sep 2019 04:21 AM IST
विज्ञापन
Mangalyaan Mission completed its five years which was planned for just six months
मंगलयान - फोटो : ट्विटर/मार्स ऑर्बिटर

मंगलयान मिशन के मंगलवार को पांच साल पूरे हो गए। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के सिवन ने कहा कि शुरुआत में जो मिशन केवल छह महीने के लिए था, उसने मंगल की परिक्रमा के पांच साल पूरे कर लिए। यह कुछ और समय तक जारी रह सकता है। 

विज्ञापन


बीते पांच सालों में मार्स ऑबिर्टर मिशन (एमओएम) ने इसरो को ऑबिर्टर से मिली तस्वीरों से मार्शियन एटलस तैयार करने में मदद की। यह अब भी काम कर रहा है और लगातार तस्वीरें भेज रहा है। इसरो के अधिकारी के मुताबिक, मार्स ऑर्बिटर अब तक दो टेराबाइट की हजारों तस्वीरें भेज चुका है।  

विज्ञापन

बेहद कम लागत थी मंगलयान की

मंगलयान 2 के बारे में पूछे जाने पर सिवन ने कहा कि इस दिशा में काम चल रहा है, लेकिन फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है। गौरतलब है कि मंगलयान की सफलता इसलिए भी अहम है क्योंकि इसकी लागत बेहद कम थी। इसका बजट हॉलीवुड फिल्म ‘ग्रैविटी’ और नासा के मावेन ऑर्बिटर से काफी कम था। मंगलयान के लॉन्च व्हीकल, स्पेसक्राफ्ट और ग्राउंड सेगमेंट की कीमत 450 करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलयान मिशन ने रचा था इतिहास

इस मिशन को पांच नवंबर, 2013 को मंगल यात्रा पर भेजा गया था। इसके बाद मंगलयान ने 24 सितंबर 2014 को मंगल की कक्षा में पहुंचकर इतिहास रच दिया था। मंगलयान की सफलता इसलिए भी ऐतिहासिक थी क्योंकि भारत अपने पहले प्रयास में ही मंगल पर पहुंच जाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया था। मंगल पर पहुंचने वाले अमेरिका और पूर्व सोवियत संघ जैसे देशों को कई प्रयासों के बाद ये सफलता मिली थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed