फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mangaluru autorickshaw blast case will soon be formally handed over to the National Investigation Agency

Mangaluru: ऑटोरिक्शा विस्फोट मामले की जांच करेगी NIA, खुद को हिंदू दिखाना चाहता था आरोपी, माहौल बिगाड़ना मकसद

Thu, 24 Nov 2022 05:07 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 24 Nov 2022 05:07 AM IST
सार


कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने डीजीपी सूद के साथ विस्फोट स्थल का दौरा किया। उन्होंने उस अस्पताल का भी दौरा किया जहां ऑटो चालक पुरुषोत्तम पुजारा का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Mangaluru autorickshaw blast case will soon be formally handed over to the National Investigation Agency
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रवीण सूद ने बुधवार को कहा, मंगलूरू ऑटोरिक्शा विस्फोट मामले को जल्द ही औपचारिक रूप से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया जाएगा। मुख्य आरोपी मोहम्मद शरीक खुद को हिंदू दिखाना चाहता था। उसका उद्देश्य समुदायों के बीच विभाजन पैदा करना था। सूद ने कहा, धमाका होने पर समुदायों के बीच मतभेद बढ़ जाते हैं। शरीक सांप्रदायिक सद्भाव और एकता को बिगाड़ने का इरादा रखता था।
विज्ञापन


कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने डीजीपी सूद के साथ विस्फोट स्थल का दौरा किया। उन्होंने उस अस्पताल का भी दौरा किया जहां ऑटो चालक पुरुषोत्तम पुजारा का इलाज चल रहा है। मंत्री ने कहा, एनआईए और अन्य केंद्रीय एजेंसियां विस्फोट वाले दिन से ही कर्नाटक पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही हैं। मामला औपचारिक रूप से एनआईए को सौंपा जाएगा। मंगलूरू में एनआईए के एक कार्यालय को स्थापित करने की मांग को लेकर ज्ञानेंद्र ने कहा, राज्य सरकार ने इसे केंद्र के संज्ञान में लाया है और भरोसा जताया है कि इस तटीय शहर में एक कार्यालय स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed