फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sambit-patra-prashant-bhushan-neha-bora-rahul-gandhi-regime-change-sir-row-delho-protest-jantar-mantar-cec

नेहा बोरा और प्रशांत भूषण के बयानों पर छिड़ा विवाद: भाजपा बोली- अराजकता के रास्ते पर चलना चाहता है विपक्ष

Thu, 15 Oct 2026 08:18 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Thu, 15 Oct 2026 08:18 PM IST
सार

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने एसआईआर विवाद और जंतर-मंतर पर आंदोलन को लेकर राहुल गांधी, प्रशांत भूषण और विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का उद्देश्य मतदाता सूची से जुड़ा मुद्दा नहीं, बल्कि किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना है।

विज्ञापन
sambit-patra-prashant-bhushan-neha-bora-rahul-gandhi-regime-change-sir-row-delho-protest-jantar-mantar-cec
भाजपा सांसद संबित पात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने एसआईआर के मुद्दे और सत्ता परिवर्तन को लेकर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के बयान पर निशाना साधा। संबित पात्रा ने कहा कि प्रशांत भूषण ने यह कहकर कि यह लड़ाई सत्ता परिवर्तन के लिए है, विपक्ष की मंशा स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि यह देश किसी की निजी संपत्ति नहीं है, बल्कि 140 करोड़ लोगों का है।
विज्ञापन


पात्रा ने कहा, ''भाजन और देश के आम नागरिक लंबे समय से यही कहते आ रहे हैं कि राहुल गांधी और उनके सहयोगियों का उद्देश्य एसआईआर का मुद्दा नहीं है। वे बच्चों के भविष्य के लिए भी संघर्ष नहीं कर रहे हैं। उनका एकमात्र मकसद किसी भी कीमत पर सत्ता परिवर्तन करना, सत्ता हासिल करना और अपनी सरकार बनाना है।'' उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष चुनाव लड़े बिना और जरूरी मेहनत किए बगैर सत्ता में आना चाहता है, क्योंकि जनता बार-बार उसे नकार रही है।
विज्ञापन


'चुनाव से ही बदल सकती है सरकार'
संबित पात्रा ने कहा, ''भारतीय संविधान में सरकार बदलने की स्पष्ट प्रक्रिया है। देश में हर पांच साल में चुनाव होते हैं और जनता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करती है। सत्ता परिवर्तन का यही वैध तरीका है।'' उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस प्रक्रिया में विश्वास नहीं करता और अराजकता के रास्ते पर चलना चाहता है। पात्रा के मुताबिक, प्रशांत भूषण ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सोच को खुलकर स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने कांग्रेस और राहुल गांधी के चुनावी प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ''राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कोई चुनाव नहीं जीत पाई है। गुजरात और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से बाहर है।'' पात्रा ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग अपना नेता तक नहीं बदल पाए, वे सत्ता परिवर्तन की बात कर रहे हैं। 

उन्होंने राहुल गांधी और गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए उन्हें देशद्रोही करार दिया और आरोप लगाया कि उन्होंने खुद को विदेशी ताकतों के हाथों बेच दिया है।

विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने का आरोप
संबित पात्रा ने अपने बयान में आरोप लगाया कि कुछ लोग विदेशी हितों के एजेंट हैं। उन्होंने कहा कि चंद रुपयों के लिए भारत माता को गिरवी रखने की कोशिश की गई है और ये लोग विदेशी देशों के इशारे पर कठपुतली की तरह नाच रहे हैं। पात्रा ने नेहा बोरा के उस कथित बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश के आंदोलन ने दुनिया के जेन-जी को रास्ता दिखाया। बोरा ने कहा था कि बांग्लादेश की लड़ाई लोकतंत्र और वोट के अधिकार के लिए थी। बोरा ने कहा था कि भारत का जेन-जी भी लोकतंत्र और  वोट के अधिकार के लिए लड़ रहा है।

इस पर भाजपा सांसद ने कहा कि भारत में आंदोलन भले ही जंतर-मंतर से शुरू हुआ हो, लेकिन वह वहीं समाप्त भी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर से शुरू हुआ आंदोलन इससे आगे नहीं बढ़ेगा और उसे एक किलोमीटर भी आगे जाने का मौका नहीं मिलेगा। पात्रा ने कहा कि भारत केवल जंतर-मंतर के दो किलोमीटर के दायरे तक सीमित नहीं है, बल्कि हजारों वर्षों की चेतना से बना एक विशाल राष्ट्र है। उन्होंने चेतावनी दी कि भारत की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना कोई मजाक नहीं है।


शिव के तांडव वाले बयान पर भी निशाना
संबित पात्रा ने राहुल गांधी के शिव के तांडव से जुड़े कथित बयान पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संदर्भ में पहले कभी 'शिव का तांडव' शब्द का इस्तेमाल नहीं सुना। पात्रा ने आरोप लगाया कि यह शिव का तांडव नहीं, बल्कि देशद्रोहियों और पाकिस्तान के बीच रोमांस है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश इस कथित संबंध को देख रहा है और भारत इसका उचित जवाब देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed