फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maneka Gandhi ordered all states to get child care homes run by Missionaries of Charity inspected

मिशनरीज ऑफ चैरिटी होम से बच्चा बेचे जाने के खुलासे के बाद देशभर के बालगृह की होगी जांच

Wed, 18 Jul 2018 03:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jul 2018 03:59 AM IST
विज्ञापन
Maneka Gandhi ordered all states to get child care homes run by Missionaries of Charity inspected
महिला और बाल विकास मंत्रालय ने मदर टेरेसा संस्थान के संचाऌलित बाल देखभाल घरों की जांच के आदेश दिए हैं। इतना ही नीं मंत्रालय ने अब गोद लेने वाली संस्थाओं को भी पंजीकृत होना जरूरी कर दिया है। इसके लिए एक माह के भीतर राज्यों को इसकी पालना सुनिश्चित करानी होगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने सभी राज्यों को चिट्टी भी लिखी है। जिसमें सभी चाइल्ड केयर संस्थानों को केंद्रीय गोद संसाधन निदेशालय से (सीएआरए ) कारा से भी जुडना अनिवार्य कर दिया गया है।    
विज्ञापन

  
 इतना ही नहीं पिछले दिनों महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सभी राज्यों से मदर टेरेसा द्वारा संचालित बाल देखभाल घरों  जिनका संचालन मिशनरी ऑफ चैरिटी  कर रही है केरिकार्ड जांच के आदेश दिए हैं। झारखंड में चैरिटी मिशनरी ऑफ चाइल्डकेयर होम्स में अवैध रूप  से बच्चे गोद देने और रांची के आश्रय घर से तीन बच्चों को बेचने की शिकायत सामने आई थी। जिसके बाद मंत्रालय ने कड़े कदम उठाते हुए यह आदेश जारी किया है। इसके अलावा मंत्रालय ने राज्यों को कहा है कि वह इन नियमों को बाल घरों पर लागू करवाये।  
विज्ञापन

    
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से जारी आकड़े के मुताबिक ज्यूविनाइल जस्टिस (बाल संरक्षण और देखभाल) एक्ट 2015 के मुताबिक सभी बाल देखभाल संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन जरूरी है। लेकिन मंत्रालय को शिकायत मिली थी की कि कुछ पालना गृह लगातार इसकी अवहेलना कर रहे हैं। पिछले साल दिसंबर से अब तक लगभग 2,300 सीसीआई को सीएआरए से जोड़ा गया है,जबकि लगभग 4,000 और अभी लाइन में हैं। मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि 23 सौ संस्थान अभी भी बिना अधिकारिक संस्थाओं से नहीं जुड़े, यह एक चिंता का विषय है और इस पर अभी गंभीरता से काम किया जाना बाकि है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

    
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने  राज्यों की बाल विकास मंत्रियों के साथ सम्मेलन कर विभाग के कामकाज का ब्यौरा दिया और राज्यों पर चल रहे कामों  की समीक्षा की। इस मौकेपर मंत्री मेनका संजय गांधी ने बताया कि मंत्रालय गोद लेने के नियमों से लेकर बाल अधिकारों तक केलिए तत्परता से काम कर रहा है। उन्होंने राज्यों से बाल संरक्षण और महिला अपराधोंके प्रति सजगत से कार्य करने का आह्वान किया। इस सम्मेलन में पंजाब, बिहार, दिल्ली, हिमाचल हरियाणा, तमिलनाडु, मेघालय मणिपुर आदि राज्यों की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed