फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mandaviya said country will give gift of Ayushman villages on PM birthday Pradhan targeted Congress

BJP: मांडविया बोले- पीएम के जन्मदिन पर आयुष्मान गांवों का तोहफा देगा देश, प्रधान ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Wed, 13 Sep 2023 05:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 13 Sep 2023 05:29 AM IST
सार

भाजपा के टिहरी लोकसभा सम्मेलन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए 180 दिन शेष रह गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पूरे जी-जान से 51 प्रतिशत वोट के साथ राज्य की सभी पांच लोकसभा सीटों को रिकाॅर्ड मतों से जिताएं।

विज्ञापन
Mandaviya said country will give gift of Ayushman villages on PM birthday Pradhan targeted Congress
PM Modi - फोटो : Twitter

विस्तार

इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पूरा देश उन्हें आयुष्मान गांव के रूप में तोहफा देगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि पीएम मोदी स्वास्थ्य क्षेत्र को न सिर्फ राष्ट्र, बल्कि वैश्विक स्तर पर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन

ऐसे में देश की जिम्मेदारी भी बनती है कि उन्हें कुछ तोहफा दिया जाए इसलिए आगामी 17 सितंबर से दो अक्तूबर के बीच देश भर में सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा, जिसे ‘आयुष्मान भव’का नाम दिया गया है। बुधवार को इसका वर्चुअल शुभारंभ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सेवा पखवाड़े में पांच तरह के स्वास्थ्य अभियान चलाए जाएंगे। पहला अभियान आयुष्मान गांव है, जिसके तहत जगह जगह आयुष्मान मेला, आयुष्मान आपके द्वार और आयुष्मान सभा आयोजित होंगी।

विज्ञापन

कांग्रेस ने गांधी के नाम पर सिर्फ राज किया और कुछ नहीं : प्रधान
भाजपा के टिहरी लोकसभा सम्मेलन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए 180 दिन शेष रह गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पूरे जी-जान से 51 प्रतिशत वोट के साथ राज्य की सभी पांच लोकसभा सीटों को रिकाॅर्ड मतों से जिताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में मंगलवार को मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों के तीन सत्रों में हुए सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 2014 से देवभूमि की जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलता आया है। ये सब कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विद्या समीक्षा केंद्र का उद्घाटन भी िकया। प्रधान ने कांग्रेस पर नकारात्मक राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा, जिन लोगों ने अपने नाम के पीछे गांधी लगाकर शासन किया उन्होंने महात्मा गांधी के सम्मान में सिवाय राज करने के कुछ नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed