फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mandar borkar ,Ex aide of Chhota Rajan held from Gujrat by Maha police probing assault on 2 lawyers in Mumbai

शिकंजा: छोटा राजन का पूर्व सहयोगी गुजरात से गिरफ्तार, मुंबई में दो वकीलों पर हमले का है आरोप

Tue, 27 Jul 2021 10:59 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 27 Jul 2021 10:59 PM IST
सार

छोटा राजन के पूर्व सहयोगी को संपत्ति विवाद के एक मामले में उपनगरीय दहिसर में दो वकीलों पर हमले के मामले में गुजरात से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Mandar borkar ,Ex aide of Chhota Rajan held from Gujrat by Maha police probing assault on 2 lawyers in Mumbai
छोटा राजन

विस्तार

महाराष्ट्र हाउसिंग बोर्ड (एमएचबी) पुलिस ने गैंगस्टर छोटा राजन के एक पूर्व सहयोगी को संपत्ति विवाद के एक मामले में उपनगरीय दहिसर में दो वकीलों पर हमले के मामले में गुजरात से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी मंदार बोरकर के खिलाफ रंगदारी, धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास समेत कई मामले लंबित हैं। अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया वकील पर बोरकर के निर्देश पर हमला किया गया।

विज्ञापन


अधिकारी ने आगे बताया कि हमले का मामला पहले ही मुंबई अपराध शाखा की इकाई 11 को स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि बोरकर और एक महिला सहित सभी 13 आरोपी अपराध शाखा की हिरासत में हैं। दो वकीलों, सत्यदेव जोशी और अंकित टंडन पर दहिसर (पश्चिम) के कंधारपाड़ा इलाके में 19 जुलाई को तलवारों, चाकुओं और बांस के डंडों से हमला किया गया था। घटना का वीडियो वायरल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed