फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Management did not come forward even after the explosion in Telangana pharma plant Blast, CM Reddy reprimanded

Telangana Pharma Plant Blast: प्लांट में विस्फोट के बाद भी सामने नहीं आया प्रबंधन, सीएम रेड्डी ने लगाई फटकार

Tue, 01 Jul 2025 02:27 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: बशु जैन Updated Tue, 01 Jul 2025 02:27 PM IST
सार

तेलंगाना के संगारेड्डी में सोमवार को एक फार्मा प्लांट में संदिग्ध विस्फोट हुआ था। हादसे में 36 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। फार्मा कंपनी में जहां विस्फोट हुआ, वहां अब भी बचाव और राहत कार्य जारी है। वहीं कंपनी प्रबंधन अब तक यहां नहीं आया है। 

विज्ञापन
Management did not come forward even after the explosion in Telangana pharma plant Blast, CM Reddy reprimanded
विस्फोट में घायल पीड़ितों से मुलाकात करते सीएम रेवंत रेड्डी। - फोटो : PTI

विस्तार

तेलंगाना के पशम्यलारम में सिगाची इंडस्ट्रीज के फार्मा प्लांट में हुए विस्फोट में 36 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद भी प्लांट का प्रबंध तंत्र सामने नहीं आया है। इसे लेकर सीएम रेवंत रेड्डी ने फटकार लगाई। मंगलवार को मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, मंत्री श्रीधर बाबू, दामोदर राजा नरसिम्हा, जी विवेक और पी ऋषिनिवास रेड्डी ने फैक्टरी विस्फोट स्थल का दौरा किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। 
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जब सीएम ने प्लांट प्रबंधन की गैरहाजिरी को लेकर सवाल पूछा तो एक अधिकारी ने कहा कि सिगाची के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष सोमवार को आए थे। इस पर सीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बड़ी दुर्घटना हुई है। वरिष्ठ प्रबंधन को आना होगा। उन्हें मृतक के परिवार से मिलना होगा। आप स्थिति से बच नहीं सकते। उन्हें आना ही होगा। उनसे आने के लिए कहिए। सीएम रेड्डी ने पीड़ितों को मुआवजा देने के संबंध में कार्ययोजना बनाने के लिए भी कंपनी पर दबाव डाला। सीएम ने घटना को लेकर रिपोर्ट मांगी है। इसमें ऐसी घटनाओं को रोकने और पहले हुई घटनाओं की जानकारी तलब की गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फार्मा प्लांट विस्फोट में 36 की मौत; कंपनी और सरकार एक करोड़ का मुआवजा देंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग मंत्री श्रीधर बाबू श्रीधर बडू ने कहा कि कंपनी को मानवीय आधार पर कार्रवाई करनी होगी। मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि कंपनी का शीर्ष प्रबंधन 24 घंटे बाद भी यहां नहीं आया है। अगर वह इतना व्यस्त है, तो उसे फैक्टरी चलाने की क्या जरूरत है? इतनी बड़ी जानलेवा घटना हुई है। हमारी सरकार इसे बहुत गंभीरता से लेगी।


उन्होंने बताया कि मंत्री राजा नरसिम्हा और विवेक पिछले 24 घंटों से लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। मंत्री श्रीधर बाबू ने कहा कि कारखाना निदेशक ने कंपनी को सुरक्षा मुद्दों पर कुछ संकेत दिए हैं। सिगाची के अधिकारी ने जवाब दिया कि पीड़ितों के सभी चिकित्सा व्यय फर्म द्वारा वहन किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: 'समाजवादी नहीं, असल में नमाजवादी हैं तेजस्वी', भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राजद नेता पर बोला करारा हमला

केमिकल रिएक्शन एक बड़ी वजह
फार्मा कंपनी में सोमवार को हुई घातक दुर्घटना के पीछे केमिकल रिएक्शन एक बड़ी वजह हो सकती है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक फार्मास्युटिकल कंपनी है, जो सक्रिय फार्मास्युटिकल सामग्री (एपीआई), इंटरमीडिएट्स, एक्सिपिएंट्स, विटामिन-मिनरल ब्लेंड्स, संचालन और प्रबंधन (ओएंडएम) सेवाओं के लिए जानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed