फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man with vision in one eye gets driving licence

एक आंख से देखने वाले व्यक्ति को मिला ड्राइविंग लाइसेंस

Thu, 29 Nov 2018 06:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
Man with vision in one eye gets driving licence
ड्राइविंग लाइसेंस

ऐसा पहली बार सामने आया है कि किसी एक आंख में रोशनी वाले व्यक्ति को विभाग से ड्राइविंग लाइसेंस दिया है। केंद्र सरकार ने पहली बार मोनोकुलर यानि वह व्यक्ति जिसकी सिर्फ एक आंख में ही रोशनी है उसे ड्राइविंग लाइसेंस दिया है। 

विज्ञापन


मामला तमिलनाडु के मदुरई का है जहां एक आंख से देखने वाला व्यक्ति ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट देने आया और वह सफल भी रहा जिसके बाद उसे विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस दे दिया। पलंगनाथम निवासी 26 वर्षीय एनजे शिराबथिनाथ ने सोमवार को यह टेस्ट दिया था जिसे आरटीओ ने पास कर दिया।   
विज्ञापन


शिराबथिनाथ का कहना है की गाड़ियां चलाना उनका सपना था। ऐसा सपना जो उनके मुताबिक कभी सच नहीं हो सकता था क्योंकि मोनोक्यूलर दृष्टि वाले व्यक्तियों को ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिया जाता था। शिराबथिनाथ जब महज ढाई साल के थे तभी एक दुर्घटना में उन्होंने अपनी बाईं आंख की रोशनी को खो दिया था, जब वह बड़े हो रहे थे तब उनकी आंखों में ड्राइविंग का सपना फल-फूल रहा था।  जो अब जाकर पूरा हो गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण मदुरई के आरटीओ पी सुरेश ने बताया कि, उन्हें परिपत्र जारी किया गया है की यदि मोनोक्यूलर दृष्टि वाले व्यक्ति टेस्ट पास कर लेते हैं तो ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान कर दिया जाये जैसा शिराबथिनाथ ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed