फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   man was forcibly evicted from train because his ticket was wrongly dated 1,000 years in the future

1000 साल आगे के टिकट पर यात्रा कर रहे शख्स को टीटी ने ट्रेन से उतारा, रेलवे को देना पड़ा जुर्माना

Thu, 14 Jun 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 14 Jun 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
man was forcibly evicted from train because his ticket was wrongly dated 1,000 years in the future
रेल टिकट

73 साल के शख्स को उपभोक्ता अदालत ने न्याय देते हुए भारतीय रेलवे पर 13,000 रुपए का जुर्माना लगाया है। शख्स को टिकट जांचकर्ता (टीटीई) ने इसलिए जबरन नीचे उतार दिया था क्योंकि वह भविष्य का टिकट लेकर यात्रा कर रहा था। शख्स का नाम विष्णु कांत शुक्ला है जोकि एक सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं। वह 19 नवंबर 2013 को हिमगिरी एक्सप्रेस से सहारनपुर से जौनपुर तक की यात्रा कर रहे थे।

विज्ञापन


टिकट जांचकर्ता ने पाया कि शुक्ला जिस टिकट पर यात्रा कर रहे हैं उसपर तारीख साल 3013 की है। यानी उनके पास 1000 साल आगे वाला टिकट था। इस वजह से टीटीई ने उन्हें मुरादाबाद में ट्रेन से नीचे उतार दिया। शुक्ला ने बताया 'मैं सहारनपुर के जेवी जैन डिग्री कॉलेज के हिंदी विभाग के प्रमुख पद से रिटायर हुआ हूं। मैं ऐसा शख्स नहीं हूं जो नकली टिकट के साथ ट्रेन में यात्रा करे और टीटीई ने मुझे सबके सामने अपमानित किया। मांगने पर मैंने 800 रुपए का जुर्माना भी दिया था इसके बाद भी उसने मुझे ट्रेन से नीचे उतार दिया।'
विज्ञापन


शुक्ला ने बताया कि वह यात्रा मेरे लिए महत्वपूर्ण थी क्योंकि मैं अपने दोस्त के घर जा रहा था जिसकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। सहारनपुर से वापस आने के बाद उन्होंने उपभोक्ता अदालत में भारतीय रेलवे के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पांच साल तक चले केस में मंगलवार को अदालत ने शुक्ला के पक्ष में फैसला दिया। अदालत ने रेलवे पर शुक्ला का मानसिक उत्पीड़न करने के लिए 10,000 और अतिरिक्त 3,000 रुपए का मुआवजा देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने पाया कि किसी बुजुर्ग शख्स को यात्रा के बीच में से ट्रेन से उतारने पर उसे असहनीय शारीरिक और मानसिक पीड़ा पहुंचती है। इससे साफ तौर पर यह पता चलता है कि विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं में त्रुटियां थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed