{"_id":"61697b3523197b3a9c1d260c","slug":"man-upset-with-sambhar-cooked-at-home-kills-mother-and-sister-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: घर पर बने सांभर का स्वाद पसंद नहीं आया तो शख्स ने मां और बहन को ही उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: घर पर बने सांभर का स्वाद पसंद नहीं आया तो शख्स ने मां और बहन को ही उतार दिया मौत के घाट
Fri, 15 Oct 2021 06:29 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 15 Oct 2021 06:29 PM IST
सार
कर्नाटक में दिल दहला देने वाली एक घटना में एक शख्स ने सांभर का स्वाद नहीं पसंद आने पर अपनी मां और बहन की गोली मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कर्नाटक में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी मां और बहन की गोली मारकर केवल इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसे घर पर बने सांभर का स्वाद पसंद नहीं आया था। यह घटना उत्तर कन्नड़ जिले के कोडागु इलाके में रहता था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंजुनाथ शराब का आदी है। घटना के दिन उसने अपनी मां से सांभर के स्वाद को लेकर झगड़ना शुरू कर दिया था। उसने शिकायत की कि सांभर स्वादिष्ट नहीं है और धीरे-धीरे यह विवाद काफी आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
इसके अलावा आरोपी ने राम्या के लिए लोन लेकर फोन खरीदने की मां की बात से भी मना कर दिया था। पार्वती ने कथित तौर पर मंजुनाथ से कहा कि बहन के लिए मोबाइल खरीदने से मना करने का उसको कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
इस पर आरोपी गुस्से में भर गया और घर में रखी देशी बंदूक से होली मार कर मां की हत्या कर दी। वहीं, बाद में उसने अपनी बहन को गोली मार कर उसकी भी जान ले ली। इस बारे में तब पता चला जब आरोपी का पिता घर आया।
आरोपी के पिता ने इसके बाद पुलिस के पास पहुंच अपने बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।