फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man tries to open emergency door in indigo flight Airport Police detained Accused

Indigo: गुवाहाटी से अगरतला जा रही फ्लाइट में इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, रोकने पर युवक ने की बदतमीजी

Fri, 22 Sep 2023 02:03 AM IST
जलज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला/गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला/गुवाहाटी Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 22 Sep 2023 02:03 AM IST
सार

त्रिपुरा पुलिस के प्रवक्ता ज्योतिस्मान दास चौधरी ने बताया कि बिस्वजीत देबनाथ गुवाहाटी-अगरतला इंडिगो फ्लाइट में उड़ान भर रहे थे। अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे पर विमान के उतरने के बाद देबनाथ को हवाई अड्डा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Man tries to open emergency door in indigo flight Airport Police detained Accused
इंडिगो फ्लाइट (HeFm) - फोटो : PTI

विस्तार

इंडिगो की एक फ्लाइट में एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक यात्री ने गुरुवार को गुवाहाटी से अगरतला जा रहे विमान में हवा में ही इमरजेंसी डोर खोलने की कोशिश की। रोकने पर यात्री ने चालक दल के सदस्यों के साथ बदतमीजी भी की। फिलहाल आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

विज्ञापन

त्रिपुरा पुलिस के प्रवक्ता ज्योतिस्मान दास चौधरी ने बताया कि बिस्वजीत देबनाथ गुवाहाटी-अगरतला इंडिगो फ्लाइट में उड़ान भर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विमान के इमरजेंसी गेट को खोलने की कोशिश की। लेकिन उनके सह-यात्रियों ने उन्हें वापस खींच लिया। जब चालक दल के सदस्यों ने उन्हें अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा, तो देबनाथ ने उनके साथ बदतमीजी की। अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे पर विमान के उतरने के बाद देबनाथ को हवाई अड्डा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed