फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Update Man tied to tractor, beaten with belt in village, accused of molesting woman

Maharashtra: ट्रैक्टर से बांधकर युवक को पीटा, महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप; पढ़ें महाराष्ट्र की अहम खबरें

Mon, 03 Apr 2023 09:39 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 03 Apr 2023 09:39 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी का कहना है कि जेसीबी चलाने वाले एक व्यक्ति को गांव वालों ने ट्रैक्टर से रस्सी से बांध दिया। गांव के तीन लोगों ने उसे बेल्ट से पीटा। अधिकारी ने कहा कि पीड़ित ने कथित तौर पर गांव में एक महिला से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया था और आरोपी इसी बात से नाराज थे। 

विज्ञापन
Maharashtra News Update Man tied to tractor, beaten with belt in village, accused of molesting woman
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : फाइल

विस्तार

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति को ट्रैक्टर से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप था। इसके बाद गांव के लोगों ने उसे ट्रैक्टर से बांध दिया और बेल्ट से उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने सोमवार को बताया कि पिटाई में शामिल तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटना शनिवार को ब्रम्हपुरी तहसील के बेलगांव गांव में हुई। जेसीबी चलाने वाले एक व्यक्ति को गांव वालों ने ट्रैक्टर से बांध दिया। इसके बाद तीन लोगों ने उसे बेल्ट से पीटा। पीड़ित पर कथित तौर पर गांव में एक महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। गांव के लोग इसी बात से नाराज थे। ब्रम्हपुरी थानाधिकारी सुधाकर अंभो ने बताया कि मजदूर के ठेकेदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रियल एस्टेट डेवलपर की पत्नी की हत्या के मामले में तीन को उम्रकैद
मुंबई की एक सत्र अदालत ने शहर के एक रियल एस्टेट डेवलपर की पत्नी की हत्या करने और उसके आवास से एक करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण चोरी करने के मामले में सोमवार को तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मामला 2012 का बताया जा रहा है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसयू हक ने आरोपी को अजमेरा समूह के अध्यक्ष जयंत अजमेरा की पत्नी चेतना अजमेरा की हत्या के लिए भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


2012 के मामले में हुई सजा
मामले के मुख्य आरोपी अशोक पुरोहित उनके घर में रसोइया के रूप में कार्यरत था। पुरोहित उर्फ बंसीलाल ने अपने सहयोगी महेंद्रसिंह राठौड़ और हेमंत मेनारिया के साथ मिलकर मई 2012 में चेतना की हत्या कर दी थी और घर से 1.4 करोड़ रुपये की नकदी और जेवर चुराकर शहर से फरार हो गए थे।

नागपुर: दो नाबालिगों से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
पुलिस ने सोमवार को कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के नागपुर शहर में दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सात वर्षीय पीड़ितों में से एक की मां ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर के पास रहने वाले व्यक्ति ने रविवार रात करीब नौ बजे उनकी बेटी को फोन किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी उनकी बेटी और उसके दोस्त को पास में खड़े एक ई-रिक्शा के अंदर ले गया और दोनों नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया।


शिकायत के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed