फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   man suffering from economic crisis killed his wife and two sons then tried to kill himself in ernakulam kerala

केरल: आर्थिक तंगी से परेशान था शख्स, जूते के फीते से घोंटा पत्नी-बच्चों का गला, फिर खुद को मार लिया चाकू

Sun, 02 Jan 2022 09:41 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एर्नाकुलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एर्नाकुलम Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 02 Jan 2022 09:41 PM IST
सार

केरल के एर्नाकुलम में फूलों के थोक कारोबारी ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर पत्नी व दो बच्चों को जान से मार डाला। इसके बाद खुद भी जान देने की कोशिश की। 
 

विज्ञापन
man suffering from economic crisis killed his wife and two sons then tried to kill himself in ernakulam kerala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केरल के एर्नाकुलम में 41 वर्षीय एक शख्स ने अपनी 36 वर्षीय पत्नी और दो बच्चों को जान से मार डाला। इसके बाद उसने खुद भी जान देने की कोशिश की, लेकिन बच गया। उसने पूरी वारदात अपने किराए के घर में अंजाम दी। उसने बताया कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसे मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ, जब उस व्यक्ति का एक रिश्तेदार उनके घर पहुंचा।  

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से तमिलनाडु का नारायणन केरल के एर्नाकुलम में फूलों का थोक कारोबारी है। वह यहां किराए के मकान में अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता है। आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने अपनी पत्नी जोयापोल और दोनों बच्चों अश्वंथ (चार साल) व लक्ष्मीकांत (आठ साल) की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन उसकी जान बच गई।
विज्ञापन


ऐसे अंजाम दी वारदात
पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने पत्नी और बच्चों को नींद की गोली खिला दी थी। इसके बाद उसने जूते के फीते से उनका गला घोंट दिया। आरोपी ने बताया कि जब उसने नींद की गोलियों का असर नहीं होते देखा तो पत्नी व बच्चों का गला घोंटने की योजना बनाई। उसने खुद भी नींद की गोलियां खाईं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके बाद उसने चाकू से अपने गले व हाथ को काट लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक तंगी के चलते उठाया खौफनाक कदम
जांच में सामने आया है कि नारायणन ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर यह खौफनाक कदम उठाया। वह फूलों का थोक कारोबारी है। वह तमिलनाडु में फूलों की खेती करता है और केरल में उन्हें बेचता है। कुछ वक्त पहले वह कर्ज के जाल में उलझ गया। उसने अपनी पत्नी के भाई से उधार मांगा था, लेकिन कुछ समय बाद मदद लेने से इनकार कर दिया।


ऐसे सामने आया सच
पुलिस के मुताबिक, नारायणन की पत्नी के भाई ने शनिवार (1 जनवरी) को उसे कॉल किया और अपने भांजों से बात करने की इच्छा जताई। नारायणन ने बताया कि बच्चे सो रहे हैं, जिससे रिश्तेदार को शक हुआ। वह उनके घर पहुंचा तो नारायणन उसे घायल मिला, जबकि उसकी बहन व भांजों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद नारायणन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed