{"_id":"639b1e3a5f830055a35bade4","slug":"man-stuck-between-rocks-for-three-days-safely-rescued-in-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telanagana: तीन दिन तक चट्टानों के बीच बुरी तरह फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला, 24 घंटे तक चला बचाव अभियान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telanagana: तीन दिन तक चट्टानों के बीच बुरी तरह फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला, 24 घंटे तक चला बचाव अभियान
Thu, 15 Dec 2022 06:47 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 15 Dec 2022 06:47 PM IST
सार
रेड्डीपेट गांव के निवासी सी. राजू मंगलवार को अपने दोस्त के साथ इलाके में घूम रहा था। इसी दौरान संकरी जगह से गुजरते हुए उसका फोन चट्टानों के बीच गिर गया। फोन को निकालते समय वह फिसलकर गिर गया था।
विज्ञापन
C Raju
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कामारेड्डी जिले के वन क्षेत्र में चट्टानों के बीच बुरी तरह फंसे एक छत्तीस वर्षीय व्यक्ति को 24 घंटे के बचाव अभियान के बाद गुरुवार सुरक्षित बाहर निकाला गया। व्यक्ति वहां तीन दिन तक तरल आहार पर जिंदा रहा।
विज्ञापन
रेड्डीपेट गांव के निवासी सी. राजू मंगलवार को अपने दोस्त के साथ इलाके में घूम रहा था। इसी दौरान संकरी जगह से गुजरते हुए उसका फोन चट्टानों के बीच गिर गया। फोन को निकालते समय वह फिसलकर गिर गया और चट्टानों के बीच फंस गया। व्यक्ति इतनी बुरी तरह फंस गया था कि वह अपनी जगह से हिल भी नहीं पा रहा था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन कोई सफलता न मिली तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बुधवार शाम करीब चार बजे बचाव अभियान शुरू किया। बचाव अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को बचाने के प्रयास के तहत चट्टानों को तोड़ने के लिए गुरुवार को विस्फोट किया गया।
विज्ञापन
पीड़ित के एक रिश्तेदार अशोक ने चट्टानों के अंदर उसके पास पहुंचकर नियमित अंतराल पर भोजन उपलब्ध कराया और बचाव अभियान में अहम भूमिका निभाई और राजू से बात कर उसकी हिम्मत भी बढ़ाई। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों के अलावा वन, राजस्व, चिकित्सा, अग्निशमन सेवा और स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान में सहयोग किया।