फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man strangled to death during clash between families; two women among 5 held

Mumbai: परिवारों के बीच झड़प के दौरान युवक की गला घोंटकर हत्या, दो महिलाएं समेत पांच गिरफ्तार

Sat, 28 Dec 2024 02:16 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 28 Dec 2024 02:16 PM IST
सार

बृहन्मुंबई नगर निगम के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग में ठेकेदार इश्क अब्बास बीग के भाई की गला घोंटकर हत्या की गई। घटना शुक्रवार सुबह कुर्ला वेस्ट के हुसैनी कंपाउंड स्थित मैच फैक्ट्री लेन की है।

विज्ञापन
Man strangled to death during clash between families; two women among 5 held
हथकड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के कुर्ला इलाके में दो परिवारों के बीच हुई झड़प में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक का नाम कासम था, जो एक सिविक ठेकेदार के भाई थे। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


ठेकेदार और आरोपित के खिलाफ अक्सर होती थी बहस
यह घटना शुक्रवार सुबह कुर्ला वेस्ट के हुसैनी कंपाउंड स्थित मैच फैक्ट्री लेन की है। पुलिस के अनुसार, इस मामले की शिकायतकर्ता इश्क अब्बास बीग है, जो बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग में ठेकेदार हैं। बीग के खिलाफ स्थानीय नागरिक रुबिना अक्सर बीएमसी में शिकायतें करती थी कि उनके कर्मचारी ठीक से काम नहीं करते। इसके कारण बीग और रुबिना के बीच अक्सर बहस होती थी।
विज्ञापन


कासम का गला घोंटकर हत्या
घटना के दिन, बीएमसी अधिकारियों ने रुबिना की शिकायत पर हुसैनी कंपाउंड का दौरा किया। इसके बाद बीग अपने भाई कासम और अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे तथा रुबिना के परिवार के सदस्यों से बहस शुरू हो गई। गुस्से में आकर रुबिना के परिवार के दो आरोपियों ने बीग के भाई कासम का गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों के खिलाफ केस
इसके बाद बीग ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने रुबिना, सफदर हुसैन सय्यद, शबरेज हुसैन सय्यद, वसीफ हुसैन सय्यद और रुखसाना दिलशाद हुसैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed