फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man stabbed by brother in Navi Mumbai victim rides to hospital with knife in neck

Maharashtra: भाई का भाई बना दुश्मन, सोते समय गर्दन में घोंपा चाकू, पीड़ित खुद बाइक चलाकर पहुंचा अस्पताल

Tue, 06 Jun 2023 01:02 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 06 Jun 2023 01:02 PM IST
सार

डॉक्टरों ने कहा कि पीड़ित तेजस पाटिल चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गए क्योंकि हथियार उनकी नसों तक नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
Man stabbed by brother in Navi Mumbai victim rides to hospital with knife in neck
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

नवी मुंबई में एक भाई ने अपने ही बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक 32 वर्षीय व्यवसायी को उसके छोटे भाई ने हमला कर घायल कर दिया। चाकू गर्दन में ही अटका रहा और पीड़ित खुद ही इलाज के लिए अपनी मोटरसाइकिल से अस्पताल पहुंचा।

विज्ञापन


बाल-बाल बच गए पीड़ित तेजस पाटिल
डॉक्टरों ने कहा कि पीड़ित तेजस पाटिल चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गए क्योंकि हथियार उनकी नसों और धमनियों से चूक गया। पुलिस ने बताया कि तेजस सानपाड़ा अपने आवास पर सो रहे थे तो उनका छोटा भाई मोनीश वहां आया और उनकी गर्दन में चाकू घोंप दिया। यह घटना तीन जून को हुई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद मोनीश अभी तक फरार है। 
विज्ञापन


खुद बाइक चलाकर पहुंचे घायल पाटिल
पुलिस ने बताया कि तेजस पाटिल ने घायल होते हुए हिम्मत दिखाई दर्द और खून बहने के बावजूद अपनी मोटरसाइकिल निकाली और अस्पताल पहुंचने के लिए करीब एक किलोमीटर तक बाइक चलाई। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने चाकू निकालने और क्षतिग्रस्त रक्त वाहिकाओं को ठीक करने के लिए उनका ऑपरेशन किया। वह अब खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी मोनीश के साथ था उसका दोस्त
डॉक्टरों ने कहा कि तेजस बच गया और चाकू ने उसकी धमनियों और नसों को नुकसान नहीं पहुंचाया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मोनीश और उसके एक दोस्त के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed