फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   man organised a havan and bhoj after his parrot died

मालिक ने किया तोते का अंतिम संस्कार, हवन और भोज करवाकर कायम की मिसाल

Mon, 12 Mar 2018 11:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Mar 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
man organised a havan and bhoj after his parrot died

प्यार करना इंसान का स्वाभाविक गुण है लेकिन यूपी के अमरोहा में इंसान और पक्षी के बीच प्यार करने का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को अपने तोते से इस कदर प्यार हुआ कि तोते की मौत के बाद उसका हिंदू रीति रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


अमरोहा के हसनपुर में रहने वाले शिक्षक पंकज कुमार मित्तल के तोते की 5 मार्च को मौत हो गई थी। तोते के लिए अपना प्यार जताते हुए पंकज ने रविवार को हवन और भोज का आयोजन किया। पंकज ने बताया कि पांच साल पहले उन्होंने इस तोते को गोद लिया था क्योंकि वह उड़ नहीं सकता था, उसके पैर में चोट थी।
विज्ञापन


पंकज ने यह भी कहा कि उन्होंने इस तोते को अपने बेटे की तरह पाला था। मित्तल परिवार ने तोते की मौत के बाद उसका क्रिया-कर्म हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक गंगा घाट पर किया। उन्होंने न केवल तोते का अंतिम संस्कार किया बल्कि तोते के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed