फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man mows down son, estranged wife and her live-in partner with truck in Gujarat; arrested

Gujarat: शख्स ने बेटे,अलग रह रही पत्नी और उसके लिव-इन पार्टनर को ट्रक से कुचला, तीनों की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Oct 2023 04:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट (गुजरात)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट (गुजरात) Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 23 Oct 2023 04:59 PM IST
सार

Gujarat: राजकोट में एक व्यक्ति ने कंटेनर ट्रक से अपने बेटे, अलग रह रही पत्नी और उसके लिव-इन-पार्टनर को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी और उसके साथी की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
Man mows down son, estranged wife and her live-in partner with truck in Gujarat; arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात के राजकोट शहर में एक व्यक्ति ने कंटेनर ट्रक से अपने बेटे, अलग रह रही पत्नी और उसके लिव-इन-पार्टन के दोपहिया वाहन को कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

अजी डैम पुलिस स्टेसन के एक अधिकारी ने बताया कि कोठारिया इलाके के पास राजमार्ग पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से तीनों कई फुट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रवीण (11 वर्षीय ) नाम के लड़के को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पारुलबेन (32 वर्षीय) और उसके साथी नवनीत वरु (24 वर्षीय) की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में यह हादसा लग रहा था, क्योंकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, जांच से पता चला है कि ट्रक चालक मृतक महिला का पति था, जिसकी पहचान प्रवीण दफड़ा के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दफड़ा कंटेनर ट्रक चला रहा था, जिसने दोपहिया वाहन को कुचल दिया, जिसमें पीड़ित सवार थे। झगड़े के बाद पारुलबेन अपने पति से अलग रह रही थी। वह और उसका बेटा एक तलाकशुदा के साथ रहते थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का अपनी पत्नी और उसके साथी के साथ कई बार झगड़ा हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक परिवहन एजेंसी में चालक के तौर पर काम करता है, जो जिले में एक स्नैक्स कंपनी के लिए काम करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed