{"_id":"59ab8bab4f1c1b18278b4fe5","slug":"man-lost-his-life-while-trying-to-take-selfie-with-elephant","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी का शौक बना जान का दुश्मन, हाथी के पांव के नीचे आकर हुई मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सेल्फी का शौक बना जान का दुश्मन, हाथी के पांव के नीचे आकर हुई मौत
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेल्फी का शौक लोगों की जान का दुश्मन बनता जा रहा है। शनिवार को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति की मौत हाथी के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में हुई। वन अधिकारियों के मुताबिक व्यक्ति की मौत जिले के राउरकेला एरिया में हुए है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान 54 वर्षीय अशोक भारती के रूप में हुई है। मृतक कटक का रहने वाला था और सुंदरगढ़ में एक निजी कंपनी में काम करता था।
पढ़ें: कॉफी, सेल्फी और सुसाइड....दो सहेलियों की अजब कहानी
विज्ञापन
वन अधिकारी ने बताया कि हम स्थानिय लोगों की मदद से एक हाथी को खदेड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अचानक से एक आदमी आया और हाथी के पास जाकर फोटो लेने की कोशिश करने लगा। अधिकारी ने बताया कि अशोक बार-बार हाथी के सामने जाकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। उसी वक्त हाथी घूमा और अशोक उसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
वन अधिकारियों और स्थानियों लोगों ने मिलकर अशोक को बचाने की कोशिश की और उसे गंभीर हालत में राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि नियम के अनुसार हम मृतक के परिवार को मुआवजा प्रदान करेंगे।