फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   two young women take selfie and committed suicide in indore

कॉफी, सेल्फी और सुसाइड....दो सहेलियों की अजब कहानी

Wed, 30 Aug 2017 03:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 30 Aug 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
two young women take selfie and committed suicide in indore
मध्य प्रदेश सुसाइड केस

जहर वाली कॉफी के साथ सेल्फी और फिर आत्महत्या... मामला है मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का। जहां दो सहेलियों ने आत्महत्या कर ली। विजय नगर थाना क्षेत्र के गुरु नगर में मंगलवार को दो सहेलियों ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश के पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि वह अपनी-अपनी जिंदगी से परेशान होकर यह कदम उठा रही हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 'दोनो युवतियां गुरु नगर इलाके में एक फ्लैट में साथ रहती थी। दोनों मृतकों की पहचान रचना चौधरी और तन्वी वास्कले के रूप में हुई है। शव के पास से मिले सुसाइड नोट पर 27 अगस्त की तारीख लिखी हुई है। जिससे यह पता चलता है कि आत्महत्या देर रात 27 अगस्त को या 28 अगस्त तड़के की गई।'
विज्ञापन


पढ़ें: काली चाय देख भड़का पति, SC के फैसले के बाद भी दिया तीन तलाक
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रचना कि शादी हो चुकी थी और उसका एक 6 साल का बच्चा भी है। जो अपने नाना-नानी के साथ रहता है। 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में पुलिस ने पाया कि दोनों ही युवतियों ने अपने फोन की ज्यादातर जानकारी जैसे कॉल लॉग, व्हाट्सऐप के मैसेज आदि डिलीट कर दी थी। उनके फोन में आत्महत्या के पहले की कुछ तस्वीरें मिली हैं। जिसमें उनके हाथ में कॉफी का कप नजर आ रहा है। 

मेरी पति को मेरी लाश तक हाथ न लगाने देना

two young women take selfie and committed suicide in indore
मध्य प्रदेश सुसाइड केस

मामले में खुलासा उस वक्त हुआ जब दोनों में से किसी भी युवती ने अपना फोन नहीं उठाया। उनके सहकर्मी जब घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। आस-पास पूछताछ करने पर पता चला की रविवार से दोनों में से कोई भी घर से बाहर नहीं निकला। जिसके बाद सहकर्मियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। 

पुलिस को मौके वारदात से दोनों युवतियों का सुसाइड नोट मिला। रचना ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से तंग आ चुकी है और उसकी आत्महत्या के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है। उसने लिखा कि वह अपने पति से नफरत करती है, इसलिए उसका अंतिम संस्कार सुहागन की तरह न किया जाए। साथ ही उसने लिखा कि उसके पति को उसकी लाश तक को हाथ न लगाने दिया जाए। 

वहीं दूसरी मृतक तन्वी ने भी अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार खुद को ही माना। उसने लिखा कि मैं अपनी जिंदगी से थक गई हूं। आत्महत्या की जिम्मेदारी मैं खुद लेती हूं। इस सिलसिले में किसी को परेशान न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed