फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   man kills woman by bomb blast in Wayanad Kerala, both die

प्रेमी ने प्रेमिका को गले लगाकर बम से उड़ाया, दोनों की मौत 

Sun, 28 Apr 2019 12:13 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: आसिम खान Updated Sun, 28 Apr 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
man kills woman by bomb blast in Wayanad Kerala, both die
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

केरल में एक प्रेमी ने देसी बम लगाकर प्रेमिका और खुद को उड़ा लिया। घटना केरल के वायनाड की है जहां पर एक शख्स ने अपने शरीर पर देसी बम बांधने के बाद प्रेमिका को गले लगाकर ब्लास्ट कर दिया। इस धमाके में दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मरने वालों की पहचान वायनाड के नयक्कट्टी के रहने वाले 45 साल के बेन्नी और उसकी प्रेमिका 38 साल की अमला के रूप में हुई है। दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं। दोनों के बीच अवैध संबंध थे। अमला का पति नसर जब दोपहर की नमाज पढ़ने घर से बाहर गया हुआ था तब ये घटना हुई। 
विज्ञापन


अमला के पति के घर से जाने के बाद करीब 1.30 बजे उसका प्रेमी बेन्नी आया। उसने देसी बम अपने शरीर से बांध रखा था। बेन्नी ने अमला को गले लगाया और ब्लास्ट कर दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बेन्नी और अमला के बीच अवैध संबंध थे। घटना के वक्त अमला की तीन साल की बेटी भी थोड़ी दूर पर मौजूद थी, लेकिन वह सुरक्षित बच गई। अमला की 16 और 17 साल की बेटियां दूसरे गांव में थीं। 


पुलिस के मुताबिक नसर और अमला नयक्कट्टी में सेंटर चलाते हैं, जबकि बेन्नी की फर्नीचर की दुकान है। बेन्नी का घर अमला के घर से 4 किलोमीटर दूर है। दोनों परिवार करीब 8 साल से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। पूरे घर को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक सबूत जुटाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed