फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man kills wife in Hyderabad lodge and surrendered to police

Hyderabad: लॉज में साड़ी से पत्नी का गला घोंटा और थाने जाकर कर दिया सरेंडर, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

Mon, 03 Oct 2022 08:57 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 03 Oct 2022 08:57 AM IST
सार

आरोपी रामकृष्ण की पत्नी यानी मृतका अरुणा ने करीब एक माह पहले देवर की हत्या का प्रयास किया था। उसके बाद से वह फरार थी। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी। रामकृष्ण पत्नी की हत्या के बाद पुलिस थाने पहुंचा और आत्म समर्पण कर दिया। वह अपने साथ एक साल के बेटे को थाने लेकर पहुंचा।

विज्ञापन
Man kills wife in Hyderabad lodge and surrendered to police
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पति ने अपनी 21 साल की पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। शहर की एक लॉज में साड़ी से गला घोंटने के बाद पति ने खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। जघन्य अपराध का यह पूरा मामला हैरान करने वाला है।

विज्ञापन


हत्या की यह वारदात हैदराबाद के गवलीगुडा इलाके की एक लॉज में शनिवार रात हुई। दरअसल आरोपी पति को शक था कि पत्नी के उसके ही छोटे भाई यानी देवर से अवैध संबंध व प्रेम प्रसंग है। पुलिस ने आरोपी रामकृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है। वह गार्ड की नौकरी था। 
विज्ञापन


एक माह पहले देवर की हत्या का प्रयास किया था
यह पूरा मामला हैरान करने वाला इसलिए है क्योंकि एक माह पहले आरोपी रामकृष्ण की पत्नी यानी मृतका अरुणा ने करीब एक माह पहले देवर की हत्या का प्रयास किया था। उसके बाद से वह फरार थी। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी। देवर-भाभी के बीच प्रेम संबंध का पता पुलिस जांच में तब चला था, जब अरुणा के खिलाफ हैदराबाद के राजेंद्रनगर थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से अरुणा अपने पति की मदद से शहर की विभिन्न लॉजों में ठहर कर फरारी काट रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉज में अरुणा पलंग पर मृत पड़ी थी
आरोपी रामकृष्ण ने पत्नी की हत्या के बाद थाने में सरेंडर करने के बाद पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अरुणा को मार डाला। इसके बाद पुलिस टीम उस लॉज पहुंची जहां हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। लॉज में अरुणा पलंग पर मृत पड़ी थी। 

अरुणा को अपने इरादे की जरा भी भनक नहीं लगने दी
आरोपी रामकृष्ण ने पुलिस को बताया कि उसने शनिवार शाम 7 बजे साड़ी व दुपट्टे से पत्नी का गला घोंटा। रामकृष्ण ने कहा कि उसने पत्नी अरुणा को अपने इरादे की जरा भी भनक नहीं लगने दी और उससे संपर्क बनाए रखते हुए वारदात को अंजाम दे डाला। अरुणा आरोपी की दूसरी पत्नी थी। रामकृष्ण ने पुलिस को बताया कि अरुणा के उसके छोटे भाई से विवाहेतर संबंध थे, इसलिए उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। 


एक साल के बेटे के साथ पहुंचा थाने
रामकृष्ण पत्नी की हत्या के बाद पुलिस थाने पहुंचा और आत्म समर्पण कर दिया। वह अपने साथ एक साल के बेटे को थाने लेकर पहुंचा था। हैदराबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed