फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man kills toddler daughter by throwing her into pond in maharashtra

Maharashtra: पत्नी से झगड़े के बाद पिता ने बेटी को तालाब में फेंककर मार डाला, बचने के लिए बना दी मनगढ़ंत कहानी

Thu, 29 Sep 2022 01:12 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जालना
पीटीआई, जालना Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 29 Sep 2022 01:12 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान जगन्नाथ ढकने के रूप में हुई है, जिसे घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि उसने बचने के लिए मनगढ़ंत कहानी भी बनाई।

विज्ञापन
Man kills toddler daughter by throwing her into pond in maharashtra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां बुधवार को एक गुस्सैल बाप ने पत्नी से कहासुनी के बाद अपनी डेढ़ साल की बच्ची को खेत में बने तालाब में फेंक दिया, जहां बच्ची की डूबने से मौत हो गई। घटना महाराष्ट्र में जालना तहसील के निधिना गांव में सुबह हुई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान जगन्नाथ ढकने के रूप में हुई है, जिसे घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि उसने बचने के लिए मनगढ़ंत कहानी भी बनाई। लेकिन पुलिस की पूछताछ में सब कुछ सामने आ गया।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ढकने अपनी पत्नी और अपनी बेटी के साथ दो महीने पहले औरंगाबाद जिले के सिल्लोड से एक खेत में काम करने के लिए जालना आया था। बुधवार की सुबह, उसके और उसकी पत्नी के बीच किसी बात पर बहस हो गई। इसके बाद गुस्से में, आरोपी ने पालना में सो रहे बच्ची को अपनी गोद में ले लिया, और अपनी पत्नी से नजरें बचाकर उसे खेत में बने तालाब में फेंक दिया। इसके बाद पत्नी ने बच्ची को घर में देखा लेकिन उसे बच्ची कहीं नजर नहीं आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला ने अपनी बच्ची की खोजबीन शुरू की साथ ही आरोपी भी बच्ची को महिला के साथ ढूंढने का नाटक करता था। इसके बाद दोनों ने बच्ची के अपहरण की रिपोर्ट लिखा दी। अधिकारी ने बताया कि बच्ची के अपहरण की शिकायत चंदनजीरा थाने में दर्ज कराई गई।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जिसके बाद कई लोगों से पूछताछ की गई। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी से भी पूछताछ की लेकिन वह अपने बयान बार-बार बदल रहा था। जिस पर पुलिस को कुछ संदेह हुआ।


इसके बाद पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जिसमें वह टूट गया और आखिरकार उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पता चला कि उसने अपनी बेटी के अपहरण की कहानी गढ़ी थी। ढकने के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed