{"_id":"5df38a5c8ebc3e87c430ae6a","slug":"man-killed-three-daughters-and-wife-and-committed-suicide-over-lottery-addiction","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: लॉटरी की लत में उजड़ गया परिवार, तीन बच्चों और पत्नी की हत्या के बाद की खुदकुशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: लॉटरी की लत में उजड़ गया परिवार, तीन बच्चों और पत्नी की हत्या के बाद की खुदकुशी
Fri, 13 Dec 2019 09:45 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विल्लुपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विल्लुपुरम
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 13 Dec 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
Suicide
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के विल्लुपुरम के सलामथ नगर में शुक्रवार तड़के एक सुनार, उसकी पत्नी और एक शिशु सहित उसकी तीन बेटियों को घर पर मृत पाया गया। पुलिस के मुताबिक सुनार अरुण लॉटरी खेलने का आदी था और उसपर बहुत ज्यादा कर्ज हो गया था। इसलिए उसने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतकों की पहचान एम. अरुण (33) निवासी, पलामलाई, उनकी पत्नी शिवगामी ( 26) और बेटियों धर्शिनी ( 5) युवाश्री और भारती (तीन महीने की शिशु) के रूप में की है। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अरुण ने भारी कर्ज लिया था और उसे व्यापार में भी नुकसान हुआ था। इसलिए उसने खुदकुशी करने से पहले बच्चों और पत्नी को जहर दिया था।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपनी बेटियों को मारने के कुछ ही मिनटों बाद, अरुण ने अपने दोस्तों को व्हाट्सएप पर एक वीडियो साझा किया था। वीडियो में अरुण ने कहा कि वह तीन अंकों की अवैध लॉटरी जो इस समय विल्लुपुरम में चल रहा है, टिकटों की खरीद में हुए नुकसान के कारण बड़ा कदम उठाने जा रहा है।
विज्ञापन
उसने वीडियो के जरिए अपने दोस्तों से अपील की है कि वह यह सुनिश्चित करे कि विल्लुपुरम में अवैध रूप से लॉटरी टिकट नहीं बेचे जाएं। मेरे इस कदम से निश्चित रूप से 10 अन्य लोगों की जान बच जाएगी। यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो क्लिप देखने के बाद, अरुण के दोस्त घबराहट में उसके घर पहुंचे और उन्हें बेहोशी की हालत में पाया
हालांकि तमिलनाडु में पिछले 15 सालों से सभी प्रकार की लॉटरी पर प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन राजनीतिक दलों द्वारा इसके अवैध प्रसार के आरोप लगाए गए हैं।