फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man killed by eveteasers in Gorakhpur

छेड़छाड़ के विवाद में हुई चाकूबाजी, बुजुर्ग की मौत

Sun, 14 Aug 2016 02:21 AM IST
गोरखपुर/ अमर उजाला,
गोरखपुर/ अमर उजाला, Updated Sun, 14 Aug 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
Man killed by eveteasers in Gorakhpur
चाकू - फोटो : getty images

गगहा के देवकली गांव में शनिवार की रात जमानत पर छूटे छेड़छाड़ के आरोपी ने पीड़ित के घर पहुंच उसके पिता पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद जुटे घर वालों ने आरोपी को पकड़ लिया। छुड़ाने पहुंचे उसके पिता और बहन पर चाकू और डंडे से हमला कर घायल कर दिया।

विज्ञापन


गांव के लोगों ने घायलों को कौड़ीराम पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने आरोपी युवक के पिता को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रुप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कौड़ीराम प्रतिनिधि के अनुसार देवकली गांव के वकील कुमार (30) ने गांव की एक युवती से चार महीने पहले छेड़छाड़ की थी। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने वकील को जेल भेज दिया था। शनिवार की शाम जेल से छूटने के बाद रात आठ बजे वकील घर पहुंचा और चाकू लेकर सीधे युवती के घर पहुंचकर उसके पिता रामसिंगार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


गले, पेट और दाएं तरफ सीने में चाकू लगने से रामसिंगार घायल हो गए। शोर मचाने पर जुटे घर वालों ने वकील की पिटाई शुरू कर दी। जानकारी के बाद वकील के पिता रामजियावन (60), बहन रीना (20) और भाई भी मौके पर पहुंचे। रामसिंगार के घरवालों ने उनपर चाकू और डंडे से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से रामजियावन अचेत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों ने पुलिस को सूचित कर घायलों को पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने रामजियावन को मृत घोषित कर दिया और रामसिंगार, रीना और उसके भाई को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बवाल की आशंका में एसपी ग्रामीण ब्रजेश सिंह ने गगहा थाने के सिपाहियों की देवकली गांव में ड्यूटी लगाई है। एसएसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश एसओ को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed