फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man hijacked cab in which he was travelling and tries to enter in IGI Airport

कैब हाईजैक करके एयरपोर्ट में घुसने की कोशिश नाकाम, सीआईएसएफ ने चलाई दो गोलियां

Sat, 18 Aug 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Aug 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Man hijacked cab in which he was travelling and tries to enter in IGI Airport

गुरुवार रात को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) पर एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां एक शराबी ने उस कैब को हाईजैक करके एयरपोर्ट के अंदर घुसने की कोशिश की जिसमें वह यात्रा कर रहा था। हालांकि उस शख्स को अलर्ट सीआईएसएफ कर्मी ने बैरिकेड पर ही रोक लिया। अधिकारियों ने कहा, उसे रोकने के लिए दो गोलियां चलानी पड़ी।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए आईजीआई पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए हैं। लगभग रात के 11 बजे पुलिस की पीसीआर को टर्मिनल 3 पर मौजूद सीआईएसएफ चेकपोस्ट पर गोलीबारी को लेकर फोन मिला।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'अधिकारियों के रोकने पर कैब ड्राइवर रुक गया। वहीं यात्री ने तुरंत ड्राइवर की सीट लेते हुए गाड़ी को गेट के अंदर ले जाने की कोशिश की। उसे सीआईएसएफ के अधिकारियों ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान अधिकारियों ने हवा में दो राउंड फायरिंग की।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि शख्स नशे की हालत में था वह गेट के अंदर प्रवेश करने का कोई योग्य जवाब नहीं दे पाया। वह अपने होशो-हवास में नहीं था। सीआईएसएफ ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि चार लोगों को मिलकर आरोपी पर काबू पाना पड़ा। ऐसा लगता है कि आरोपी शख्स पहले बॉडीगार्ड था और इसी वजह से हमें उसपर नियंत्रण पाने में मशक्कत करनी पड़ी। वह इतनी ज्यादा नशे की हालत में था कि हमारे सवालों के जवाब नहीं दे पाया। 


आरोपी की पहचान 27 साल के शंकर के तौर पर हुई है। वह दक्षिण दिल्ली के संगम विहार का रहने वाला है। पुलिस ने बताया, 'उसपर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 186, 353 और 322 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed