Maharashtra: लिव-इन-पार्टनर की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, पीड़िता ने दर्ज कराई थी दुष्कर्म की शिकायत
Maharashtra: महाराष्ट्र के पालघर जिले में फिल्म उद्योग में काम करने वाले एक विवाहित व्यक्ति ने अपनी लिव-इन-पार्टनर की कथित तौर पर हत्या कर दी। इससे पहले पीड़िता ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले में फिल्म उद्योग में काम करने वाले एक विवाहित व्यक्ति ने अपनी लिव-इन-पार्टनर की कथित तौर पर हत्या कर दी। इससे पहले पीड़िता ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
यह घटना 9 से 12 अगस्त के बीच की है। मेकअप आर्टिस्ट पीड़िता (28 वर्षीय) का शव पड़ोसी राज्य गुजरात के वलसाड में एक नाले में सूटकेस में बंद मिला था। एक अधिकारी ने बताया कि वलसाड में पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की थी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया था, क्योंकि कोई भी दावा करने के लिए आगे नहीं आया था।
प्रारंभिक जांच के मुताबिक, महिला को डुबोकर मारने के बाद शव को नाले में फेंकने से पहले एक सूटकेस में पैक किया गया था। सहायक पुलिस आयुक्त पद्मजा बाडे ने बताया कि वसई शहर के रहने वाले आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के परिवार ने 14 अगस्त को नायगांव पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि नायगांव पुलिस ने पीड़िता की बहन की शिकायत के बाद सोमवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूतों को मिटाने) के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस क्षेत्र के एक अन्य पुलिस थाने में व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा, 'पीड़िता मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थी जबकि आरोपी फिल्म उद्योग में है।'
उन्होंने कहा कि अपराध में आरोपी की पत्नी की भूमिका भी सामने आई है और जांच जारी है। उन्होंने कहा, जांच से पता चला है कि आरोपी और मृतक के बीच संबंधों में कुछ समय बाद खटास आ गई थी।