{"_id":"5b88bede42c792466d28313d","slug":"man-gave-80-thousand-rupees-coins-to-his-wife-as-alimony-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजारा भत्ता में सब्जी वाले ने पत्नी को दिए 80 हजार के सिक्के, कोर्ट में गिनने में लगे 3 घंटे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजारा भत्ता में सब्जी वाले ने पत्नी को दिए 80 हजार के सिक्के, कोर्ट में गिनने में लगे 3 घंटे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात
Updated Fri, 31 Aug 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के नडियाद में एक सब्जी वाले ने अपनी पत्नी को गुजारे भत्ते की रकम किश्तों में दी। उसने पहली किश्त में उसे 26 हजार रुपये के सिक्के दिए और दूसरी किश्त में 80 हजार रुपये के सिक्के दिए। मामला नडियाद के फैमिली कोर्ट का है। कोर्ट ने शख्स को आदेश दिया कि वह 1.06 लाख रुपये गुजारे भत्ते को तौर पर अपनी पत्नी को दे। जिसके वह पैसे लेकर गुरुवार को कोर्ट पहुंचा।
विज्ञापन
सिक्के गिनने में लगे 3 घंटे
नडियाद के पास स्थित चलाली गांव के रहने वाले जयेश तलपदा ने अपनी पत्नी को जो सिक्के थमाए उनमें एक, दो, पांच और दस के सिक्के शामिल थे। इन सिक्कों को गिनने में वकीलों को 3 घंटे का समय लगा। वकीलों ने इन्हें दो चरणों में गिना। कोर्ट ने जब उससे इसका कारण पूछा तो उसने कहा कि उसके पास ज्यादातर सिक्के ही आते हैं और इन सिक्कों को नोट में बदलने का कोई आसान तरीका नहीं है।
विज्ञापन
इसलिए उसके पास सिक्के देने के अलावा कोई दूसरी रास्ता नहीं था। इससे पहले उसने अपनी पत्नी को दिए गुजारे भत्ते में 26 हजार रुपये के सिक्के दिए थे। जिसे उसकी पत्नी ने लेने से मना कर दिया था लेकिन बाद में जब कोर्ट ने मामले में हस्तक्षेप किया तो उसने सिक्के ले लिए।
विज्ञापन